IBN7 IBN7

रेप केस में फंसे कुरियन का विरोध तेज, बचाव में कांग्रेस

  • ibnkhabar.com
Posted on Feb 08, 2013 at 05:30pm IST | Updated Feb 08, 2013 at 05:47pm IST

नई दिल्ली। केरल के सूर्यनेल्ली रेप केस में राज्यसभा के उप सभापति पी जे कुरियन की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का दौर तेज हो गया है। आज केरल विधानसभा के बाहर वामपंथी दलों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन के अलाव आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। वामपंथी महिला संगठनों ने कल भी तिरुवनंतपुरम, कोच्चि में प्रदर्शन कर कुरियन को अदालत के सामने हाजिर करने की मांग की थी।

इस बीच कुरियन ने साफ कर दिया कि वो इस्तीफा नहीं देंगे। कुरियन ने इस मसले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने की खबर से भी इनकार किया। कुरियन ने कहा कि मैं पूरी तरह निश्चिंत हूं। इस मामले में लड़की का इस्तेमाल राजनीतिक कारणों से किया जा रहा है ताकि मेरी छवि धूमिल की जा सके। अदालत और देश की जनता मुझे क्लीन चिट दे चुकी है, तो मुझे आरोपों से घबराने की क्या जरूरत है।

रेप केस में फंसे कुरियन का विरोध तेज, बचाव में कांग्रेस

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हम लगातार विरोध दर्ज कर रहे हैं, आज भी हमने प्रदर्शन किया है, न्याय होना चाहिए। वहीं, सीपीएम पोलितब्यूरो के सदस्य एम ए बेबी ने कहा कि पीड़िता की मां ने सोनिया को पत्र भी लिखा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। लड़की ने भी कुरियन को पहचान लिया है। हमारी मांग है कि कुरियन जांच प्रक्रिया से गुजरें।

क्या है मामला?

केरल के इदुक्की जिले में 1996 को घटित हुए सनसनीखेज सूर्यनेल्ली यौन प्रताड़ना मामला एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ा है। एक बस कंडक्टर ने पीड़िता का अपहरण कर लिया और उसके साथ 45 दिनों तक 42 लोग दुष्कर्म करते रहे। इसके बाद उसे जुबान बंद रखने या इसका खामियाजा भुगतने की धमकी देकर छोड़ दिया गया था।

पीड़िता ने अपने साथ घटित 17 साल पहले की घटना में शामिल आरोपियों में पी जे कुरियन के भी शामिल होने की बात बार-बार दोहराई है। मामले में निचली अदालत ने 35 को सजा सुनाई थी, लेकिन 2005 में केरल हाईकोर्ट ने इनमें से एक को छोड़ शेष सभी को बरी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 31 जनवरी को हाईकोर्ट का फैसला रद्द करते हुए मामले की दोबारा सुनवाई के आदेश दिए।

चूंकि पीड़िता और उसके परिजनों ने बार-बार कहा है कि कुरियन को आरोपी के रूप में नामित होने के बावजूद बगैर कुछ किए आसानी से छोड़ दिया गया। परिजनों के इस आरोप के बाद वामपंथियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। तीन दिनों पहले शुरू हुए केरल विधानसभा के बजट सत्र में सूर्यनेल्लि यौन प्रताड़ना मामला कामकाज में बाधा साबित हो रहा है। इस मामले को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है।

पीड़िता की मां का सोनिया को खत

पीड़िता की मां ने गुरुवार को फैक्स से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे उस मां को पत्र लिख रही हैं जिनकी भी बेटी उसी उम्र की है जिस उम्र की बेटी उनकी है। पीड़िता की मां ने दावा किया है कि चूंकि राज्यसभा में महिलाओं से संबंधित मुद्दे पर विमर्श होना है इसलिए यह बेहद खेदजनक है कि उनकी बेटी को प्रताड़ित करने वाले कुरियन उस कार्यवाही की निगरानी करेंगे।

पीड़िता की मां ने लिखा है कि उनकी बेटी को प्रताड़ित करने वालों को बरी करने संबंधी हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा निरस्त किए जाने के हालिया आदेश के मद्देनजर वह मदद की गुहार लगा रही हैं। वामपंथी महिला संगठनों ने गुरुवार को तिरुवनंतपुरम, कोच्चि में प्रदर्शन किया और कुरियन को अदालत के सामने हाजिर करने की मांग की।

कुरियन के बचाव में कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चेन्निथला ने गुरुवार को केरल की विपक्षी वामपंथी पार्टियों से सूर्यनेल्लि मामले का राजनीतिकरण करने और राज्यसभा के उप सभापति पी जे कुरियन को लेकर चीख पुकार मचाने से बाज आने के लिए कहा। कुरियन के गृह जिला मुख्यालय शहर पथानामथिट्टा में चेन्निथाला ने कहा कि अपने दलगत मामलों से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए वाम दलों ने सूर्यनेल्लि यौन प्रताड़ना मामले को राजनीतिक मंच के केंद्र में उठा रखा है। चेन्निथाला ने कहा कि पुलिस की तीन अलग-अलग जांच में कुरियन को क्लीन चिट दी गई है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अदालत के फैसले के बावजूद वामपंथी इस तरह का काम कर रहे हैं। हम भी उन्हें राजनीतिक रूप से जवाब देने के लिए बाध्य होंगे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: PJ kurien, Keral, Rape case, Assembly, Protest, BJP, Left, Sonia gandhi



पिछली खबर
मोदी न अपनी बीवी की मर्यादा रखते हैं, न दूसरों की: रेणुका
अगली खबर
दाग अच्छे हैं क्या? पूछने पर भड़के राम गोपाल यादव!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मनमोहन सिंह पीएम तो हैं पर लीडर नहीं: सुषमा स्वराज

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है। 13:39 PM, May 22, 2013

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013
IBN7