IBN7 IBN7

फेसबुक पर दोस्त दोस्त ना रहा, 5 करोड़ फर्जी अकाउंट

Posted on Feb 08, 2013 at 06:35pm IST

नई दिल्ली। दुनिया भर में लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या जहां बढ़कर एक अरब से भी अधिक हो गई है वहीं इस पर सक्रिय डुप्लीकेट अकाउंट की संख्या भी लगभग पांच करोड़ पर पहुंच गई है।

फेसबुक ने बताया कि इस सोशल नेटवर्किंग साइट की लोकप्रियता का आलम यह है कि केवल भारत में ही इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर सात करोड़ 10 लाख पर पहुंच गई है। लेकिन इसका एक नकारात्मक पहलू यह है कि फेसबुक पर डुप्लीकेट अकाउंट की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ रही है।

फेसबुक पर दोस्त दोस्त ना रहा, 5 करोड़ फर्जी अकाउंट
फेसबुक के मुताबिक उसने डुप्लीकेट अकाउंट को दो श्रेणियों में बांटकर उनकी पहचान की है। पहली श्रेणी उन अकाउंट की है जिन्हें कारोबार, संगठन और पालतू जानवरों आदि के नाम पर बनाया गया है वहीं दूसरी श्रेणी में वे अकाउंट शामिल हैं जिन्हें ऐसे मकसदों को पूरा करने में इस्तेमाल किया जाता है जिनसे साइट के नियमों का उल्लंघन होता है।

फेसबुक का अनुमान है कि दुनिया भर में 31 दिसंबर 2012 तक पहली श्रेणी के अकाउंट की संख्या कुल अकाउंट का 1.3 प्रतिशत और दूसरी श्रेणी के अकाउंट की संख्या 0.9 प्रतिशत है। कंपनी का कहना है कि इंडोनेशिया जैसे विकासशील देश में डुप्लीकेट अकाउंट बनाने वालों की संख्या अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित देशों की तुलना में अधिक है।

फेसबुक ने बताया कि उनके पास डुप्लीकेट अकाउंट बनाने वालों की पहचान करने के लिये पर्याप्त साधन नहीं है लिहाजा उनकी संख्या के बारे में केवल अनुमान लगाया जा सकता है। इस तरह के अकाउंट बनाने वालों की पहचान करने की सही विधि का पता लगने के बाद इनकी संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: facebook, fake account, friends request, social networking sites



पिछली खबर
इंटरनेट सर्फिग के दौरान बरतें सावधानी, नहीं तो...
अगली खबर
महज डेढ़ हजार में ‘आकाश’ दिलाना चाहती है सरकार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
शेवरले की नई ‘एंजॉय’
07:46 AM, May 20, 2013

इंटरनेट पर पर्सनल इंफोर्मेशन शेयर करने से पहले इसे पढ़ें

सोशल साइट्स के बढ़ते चलन और कामकाज में ऑनलाइन होने की आवश्यकता के चलते इन्टरनेट की साइट्स पर व्यक्गित डेटा फीड कर देने से साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। 21:08 PM, Aug 14, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012
IBN7