मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शेष भारत के खिलाफ ईरानी ट्राफी मुकाबले के तीसरे दिन आज नाबाद 140 रन ठोंकने और प्रथम श्रेणी में 25000 रन पूरे करने के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए फार्म में वापसी का संकेत दे दिया।
सचिन की 197 गेंदों में 18 चौकों और दो छक्कों से सजी नाबाद 140 रन की बदौलत रणजी चैंपियन मुंबई ने शेष भारत के खिलाफ तीसरे दिन 114.1 ओवर में 409 रन बनाए। पहली पारी में 526 रन बनाने वाले शेष भारत को इस तरह 117 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई।
शेष भारत ने अपनी दूसरी पारी में पांच ओवर में एक विकेट खोकर 27 रन बना लिए। शिखर धवन खाता खोले बिना धवल कुलर्कणी का शिकार बने। मुरली विजय 18 और नाइटवाचमैन शांतकुमारन श्रीसंत सात रन बनाकर क्रीज पर हैं। शेष भारत के पास अब कुल 144 रन की बढ़त हो चुकी है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: sachin tendulkar, irani trophy, century, mumbai team








कमेंट्स
0