इंदौर। पंडित और पंचांगों के अनुसार 14 फरवरी शुक्रवार से शादियों के कोई मुहूर्त नहीं होने से फिर 80 दिनों तक बैंड बाजों और शहनाईयों की गुंज थम जायेगी।
पंडितों और पंचांगों के अनुसार 14 फरवरी शुक्रवार से शहनाइयों की गुंज फिर 80 दिनों के लिए थम जाएगी शुक्र का तारा अस्त होने से विवाह के मुहूर्त पंचागों में नहीं दिए हैं। मार्च माह में विवाह की कोई तारीख नहीं है।
पंडित कल्याणदत्त शास्त्री के अनुसार 14 फरवरी को शुक्र तारा अस्त होगा जो 21 अप्रैल को उदित होगा। हालांकि 8 फरवरी से ही विवाह के अच्छे मुहूर्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में भी एक दो दिन ही शुभ मुहूत हैं। इसके बाद पुन: देवशयन काल होने से चार महीने के लिए फिर विवाह नहीं होंगे। इसके बाद नवंबर माह में ही शुभ मुहूर्त होंगे। व्यापारियो के अनुसार इस वर्ष विवाह के मुहूर्त कम होने से कपड़ा, सोना, चांदी और अन्य व्यायपार पर असर पड़ेगा।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: marriage, month, mandap, band, horoscope








कमेंट्स
0