हिसार। हरियाणा के हिसार जिले में गांव राजली में पांच युवकों द्वारा गैंगरेप की शिकार हुई नाबालिग लड़की ने अपनी मां और दो छोटी बहनों के साथ गांव छोड़ दिया है।
पीड़िता के पिता और माता ने अपनी बेटी की इज्जत से खेलने वालों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस और कानून का दरवाजा खटाखटाकर पांचों युवकों पुलिस की गिरफ्त में तो पहुंचा दिया है। लेकिन अब इस परिवार पर समझौते के लिए दबाव डाला जाने लगा है।
गांव के कुछ लोग गांव की इज्जत की दुहाई देकर इस मामले को गांव में ही पंचायत करके निपटाने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव डाल रहे हैं। दबाव के चलते पीड़ित लड़की ने अपनी मां और दो छोटी बहनों के साथ गांव छोड़ दिया है। पुलिस ने कहा है कि अगर पीड़ित परिवार पर दबाव डाले जाने की कोई शिकायत उसके संज्ञान में आई तो कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: hissar, haryana, gangrape girl, delhi, left, threat








कमेंट्स
0