IBN7 IBN7

बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रणबीर-कटरीना का नया कारनामा

Posted on Feb 08, 2013 at 09:56pm IST | Updated Feb 08, 2013 at 10:16pm IST

मुंबई। बॉलीवुड में प्यार-मोहब्बत और रिश्ते-नाते बनते बिगड़ते रहते हैं, लेकिन परदे पर एक्टिंग करने वाले अक्सर अपनी कमाई और करियर के लिए रियल लाइफ एक्टिंग से नहीं चूकते। और अब ऐसा ही कुछ करने जा रहे हैं रणबीर कपूर और कटरीना कैफ।

दरअसल रणबीर कपूर और कटरीना कैफ अपनी रूमानियत के रिश्तों को बहुत दूर तक ले जाने का पूरा जुगाड़ कर चुके हैं। दोनों एक ऐसा धमाका करने वाले हैं जो बॉलीवुड में अब तक कभी देखा नहीं गया। एक ऐसा गेम जिसकी बदौलत दोनों की ना सिर्फ मोटी कमाई होगी बल्कि आने वाले दिनों में इस रिश्ते को लेकर कुछ गॉसिप करेंगे तो कुछ को मिर्ची भी लगेगी। रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की डिमांडिंग और हॉट जोड़ी को भुनाने के लिए बालों का तेल बेचने वाली एक कंपनी दोनों के साथ अनोखा करार करने जा रही है। रणबीर और कटरीना को इस ब्रांड के साथ इंडोर्स करने की तैयारी की जा रही है और सबसे खास बात है कि ये होगी करीब 10 करोड़ की एक पैकेज डील।

बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रणबीर-कटरीना का नया कारनामा

खबर है कि रणबीर और कटरीना को लेकर होने वाली ये पैकेज डील अपने अंतिम दौर में हैं। पैसों को लेकर हिसाब किताब चल रहा है क्योंकि इंडोर्समेंट शर्तों के मुताबिक यदि रणबीर-कटरीना सिर्फ शूट करते हैं तो हो सकता है उन्हें 10 करोड़ से कुछ कम मिले। लेकिन अगर एड शूट के साथ पूरा प्रमोशन भी किया तो इतनी मोटी रकम तो पक्की है।




इस होने वाले करार को बॉलीवुड में अब तक का सबसे अनोखा और बड़ा करार कहा जा रहा है। रणबीर और कटरीना के मामले में बात इसलिए भी अनोखी है क्योंकि दोनों की नजदीकियों को लेकर चर्चाएं तो बहुत है। लेकिन कभी इनके बीच खुलकर इकरार नहीं हुआ। ऐसे में मार्केट अगर इतना बड़ा दांव लगा रहा है तो ये सिर्फ उनकी रील और रियल लाइफ़ केमिस्ट्री का असर है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: ranbir kapoor, katrina kaif, advertisement, deal, love angel



पिछली खबर
शाहरुख को अब भी सताती है दिल्ली की सर्दी की याद
अगली खबर
तमिलनाडु में पहले दिन 'विश्वरूपम' ने कमाए 5.81 करोड़

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

'OATIM दुबारा' के लिए नहीं लिए पैसे : सोनाली बेंद्रे

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा है कि उन्होंने 'वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई दुबारा' में अभिनय करने के लिये कोई पैसे नहीं लिए हैं। 11:45 AM, Jun 19, 2013
Photogallery
कैमरे के पीछे सितारे
08:13 AM, Jun 19, 2013
Photogallery
स्कूटर पर सवार स्टार
08:30 AM, Jun 18, 2013

तस्वीरों में देखें: कब-कब फिल्मों में दिखे खिलाड़ी?

ओलंपिक के ब्रांज मेडलिस्ट मुक्केबाज विजेंदर सिंह बॉलीवुड में अक्षय कुमार की फिल्म 'फगली' में अपना डेब्यू कर रहे हैं। और भी ऐसे कई मशहूर स्पोर्ट्स पर्सन हैं फिल्म करने के मौके को ना नहीं कह सके। 08:13 AM, Jun 14, 2013

तस्वीरों में देखें: किस-किसको एकता ने बनाया स्टार

एकता कपूर शनिवार को 38 साल को हो गईं। एकता ने अपने करियर की शुरूआत छोटे पर्दे से की और आज वो कई बड़ी फिल्में बना चुकी हैं। एकता ने छोटे पर्दे पर तमाम लोगों को स्टार बना दिया। 10:42 AM, Jun 08, 2013
IBN7