कोलकाता। कोलकाता में एक मॉडल की लाश मिली है। संचिता सरकार नाम की इस मॉडल की लाश उसी के घर में पंखे पर लटकी मिली। संचिता के खुदकुशी करने का आशंका है।
पुलिस ने इस मामले में एस सिंह नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। संचिता अविवाहित थीं और लिव इन रिलेशन के तहत एस सिंह के साथ रहती थीं।
एस सिंह शादीशुदा है और संचिता बराबर उसपर पत्नी से तलाक के लिए दबाव बनाती थी। सोमवार को ही दोनों को इसी मामले को लेकर वकील के पास जाना था। लेकिन अचानक एस सिंह ने संचिता से कहा कि उसकी मां की तबीयत ठीक नहीं है लिहाजा वे वकील से नहीं मिलेंगे। इस बात को लेकर वो काफी दुखी थी।
उसकी सहेली ने बताया की शाम को संचिता ने फोन कर उसे बताया था कि उसका मन अब दुनिया में रहने का नहीं है। इसके बाद उसने किसी से भी बात नहीं की। बाद में उसकी लाश फ्लैट में फांसी पर झूलती मिली।








कमेंट्स
2