IBN7 IBN7

[+] 354 और खबरें

क्या आप महंगाई से परेशान हैं? जनता ने कहा, हां

Posted on Feb 17, 2009 at 01:41pm IST | Updated Feb 17, 2009 at 01:46pm IST

नई दिल्ली। IBN7 ने देश का सबसे बड़ा पोल करवाया और आर्थिक मुद्दे पर हजारों लोगों की राय ली। इस पोल से साफ है कि महंगाई, आतंकवाद और रोजगार जैसे मुद्दे बाकी सभी मुद्दों पर भारी हैं। इतना ही नहीं सर्वे में शामिल लोगों पर भरोसा करें तो इस समय यूपीए का पलड़ा एनडीए से भारी है। ये पोल 8 से 15 जनवरी के बीच कराए गए थे।

देश के वोटरों के लिए सबसे बड़ी समस्या महंगाई है। आईबीएन7 और सीएसडीएस ने मिलकर देश का सबसे बड़ा पोल करवाया। इस पोल में 23 राज्यों के 16,569 लोगों से राय ली गई।

इस सर्वे में 32 फीसदी लोगों ने महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा बताया। महंगाई के बाद दूसरे नंबर पर है आतंकवाद का मुद्दा। 21 प्रतिशत लोगों ने आतंकवाद के मुद्दे को तरजीह दी। 18 फीसदी लोग रोजगार को मुख्य मुद्दा मानते हैं। इसके अलावा 5 फीसदी आरक्षण और 2 फीसदी लोगों ने न्यूक्लियर डील को प्रमुखता दी। सर्वे में हिंदुत्व को मुख्य मुद्दा मानने वाले सिर्फ 1 फीसदी ही हैं।




महंगाई के मुद्दे पर पोल में 44 प्रतिशत लोगों ने माना कि 6 महीने पहले हालात बेहतर थे। 29 फीसदी लोगों के लिए हालात जस के तस हैं जबकि 16 फीसदी का मानना है कि छह महीने पहले के मुकाबले हालात आज बेहतर हैं।

पोल के मुताबिक महंगाई की मार सबसे ज्यादा ग्रामीण भारत पर पड़ी है। इनमें 37 फीसदी ग्रामीण अमीर और 31 फीसदी ग्रामीण गरीब शामिल हैं। 33 प्रतिशत शहरी अमीर और 29 फीसदी शहरी गरीब मानते हैं कि महंगाई की मार जोर की पड़ी है।

अगर पूरे भारत की बात की जाए तो 44 प्रतिशत लोग महंगाई की मार को स्वीकार करते हैं, इसमें 52 प्रतिशत शहरी गरीब शामिल हैं।

रोजगार की समस्या के सवाल पर 32 फीसदी शहरी पढ़े-लिखे लोगों ने नौकरी की इच्छा जाहिर की। 25 फीसदी ग्रामीण पढ़े-लिखे लोगों को नौकरी चाहिए। जबकि 16 प्रतिशत शहरी अनपढ़ और 16 प्रतिशत ग्रामीण अनपढ़ लोगों ने भी नौकरी को तरजीह दी।

अगर आज आम चुनाव कराएं जाएं तो 38 फीसदी लोग यूपीए को वोट देंगे, जबकि एनडीए को 28 प्रतिशत और वाम खेमें को 8 फीसदी लोग वोट करेंगे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: billion, votes, Sabse Bada Poll



पिछली खबर
एनआईए में भर्ती की प्रक्रिया शुरू : चिदंबरम
अगली खबर
'कांग्रेस से रिश्ते टूटे तो दिग्गी होंगे जिम्मेदार'

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

सीबीआई का दावा, तलवार दंपति ने की आरुषि की हत्या

बहुचर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपियों राजेश व नूपुर तलवार के खिलाफ मंगलवार को गाजियाबाद की एक अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू हुई। 22:46 PM, May 22, 2012

सरकार पर पेट्रोल-डीजल महंगा करने का दबाव बढ़ा

संसद सत्र खत्म होते ही पेट्रोल की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल ताजा संकट डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत के चलते पैदा हुआ है। इस वक्त एक डॉलर 55 रुपए 45 पैसे का हो गया है जो ऐतिहासिक गिरावट है। 21:53 PM, May 22, 2012

नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश में आतंकवादी ढेर

रक्षा मामलों के जनसम्पर्क अधिकारी कर्नल आर. के. पाल्टा ने एक बयान में कहा कि गंभीर इलाके में तैनात सैनिकों ने तीन से चार लोगों को हथियार के साथ नियंत्रण रेखा की ओर बढ़ते देखा। 17:47 PM, May 22, 2012

आरुषि मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के वकील आर.के. सैनी ने विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एस. लाल से कहा कि तलवार दम्पत्ति अपनी बेटी की हत्या व अपराध स्थल से सबूत मिटाने के दोषी हैं। 17:26 PM, May 22, 2012

बताए सरकार, कितना सही है टीवी पर निर्मल दरबार

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने टेलीविजन पर चले रहे निर्मल बाबा के कार्यक्रम को लेकर केन्द्र सरकार से 16 जुलाई तक अपना पक्ष रखने को कहा है। 15:52 PM, May 22, 2012

NRHM घोटाला: मायावती के करीबी अफसर जांच के घेरे में

यूपी में केंद्र की NRHM योजना में हुए हजारों करोड़ के घोटाले और इसे लेकर हुई हत्याओं के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पसंदीदा और करीबी अधिकारी भी सीबीआई की जांच के घेरे में आते दिख रहे हैं। 13:25 PM, May 22, 2012

ट्रेन दुर्घटना के मृतकों को लोकसभा में श्रद्धांजलि

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में आज तड़के हुई ट्रेन दुर्घटना के मृतकों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई। 13:03 PM, May 22, 2012

यूपी में गर्मी और तपिश का दौर जारी, पारा 45 डिग्री के पार

बीते 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 45.3, वाराणसी का 44.0, बांदा का 44.0 और राजधानी लखनऊ का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11:39 AM, May 22, 2012
IBN7