IBN7 IBN7

डेविस कप: सोमदेव-युकी को मौका, भूपति और बोपन्ना बाहर

Posted on Feb 23, 2013 at 08:34pm IST | Updated Feb 23, 2013 at 09:10pm IST

नई दिल्ली। सोमदेव देववर्मन, युकी भाम्बरी और सनम सिंह ने इंडोनेशिया के खिलाफ आगामी पांच से सात अप्रैल तक बेंगलुरू में खेले जाने वाले डेविस कप के पहले दौर के प्लेऑफ मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में वापसी की है। उनको दक्षिण कोरिया के खिलाफ हुए मुकाबले से में नहीं चुना गया था।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के खिलाफ विद्रोह करने वाले खिलाड़ियों का नेतृत्व करने वाले सोमदेव और युकी को एकल मुकाबलों के लिए चुना गया है। जबकि सनम को युगल मुकाबलों के लिए अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस का जोड़ीदार चुना गया है।

डेविस कप: सोमदेव-युकी को मौका, भूपति और बोपन्ना बाहर

इसके अलावा श्रीराम बालाजी और विजयकांत मलिक को अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में टीम में जगह दी गई है।

चयनकर्ताओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जूनियर खिलाड़ी नए राष्ट्रीय चैंपियन राम कुमार रामानाथन और अर्जुन खाड़े को टीम में शामिल करने का निर्णय लिया है ताकि वे डेविस कप खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण ले सकें।

युगल जोड़ियों के सम्बंध में कोच जीशान अली और गैर-खिलाड़ी कप्तान शिव प्रकाश मिश्रा फैसला करेंगे। प्रकाश मिश्रा के लिए यह विदाई मुकाबला होगा।

उच्च वरीय होने के बावजूद युगल मुकाबलों के विशेषज्ञ महेश भूपति और रोहन बोपन्ना टीम में जगह बनाने में असफल रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी लंदन ओलम्पिक में एक साथ खेलना चाहते थे लेकिन अवसर न दिए जाने के कारण चयन समिति के निर्णय का विरोध किया था। जिसके बाद इन्हें 2014 तक टीम से बाहर कर दिया गया, लेकिन न्यायालय ने इस निर्णय पर रोक लगा दी थी।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के चयनकर्ताओं का कहना है कि उन्हें टीम में तीन एकल विशेषज्ञों और एक युगल विशेषज्ञ की जरूरत है, इसलिए भूपति और बोपन्ना के लिए कोई जगह नहीं बचती।

चयनकर्ताओं ने कहा कि युगल जोड़ियों के सम्बंध में कोच जीशान अली और गैर-खिलाड़ी कप्तान शिव प्रकाश मिश्रा मैच से पहले फैसला करेंगे।

मिश्रा ने शनिवार को चयन समिति की बैठक में शिरकत की थी और उनसे एआईटीए के महासचिव भारत ओझा ने एक और मुकाबला खेलने की गुजारिश की थी। इससे पहले दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेला गया मुकाबला उनका अंतिम मैच था।

बेंगलुरू मुकाबले के बाद अगले साल तक भारत के लिए कोई प्रतिबद्धता नहीं है। एआईटीए को उससे पहले जितने भी पिछले मुद्दे हैं उनके निपटारे की उम्मीद है। इसमें एकमत होकर टीम का कप्तान चुनने का मुद्दा भी शामिल है।

ओझा को आशा है कि खासकर सोमदेव को मिश्रा की कप्तानी तहत खेलने में कोई आपत्ति नहीं होगी। खिलाड़ियों की दूसरी मांगों के अलावा मिश्रा को निकालने की मांग भी थी।

ओझा ने कहा कि हम कोई उम्मीद नहीं रखते हैं। हमें केवल आशा है कि खिलाड़ी आगे आकर एक साथ खेलेंगे। मिश्रा दक्षिण कोरिया के मैच के बाद ही इस्तीफा देना चाहते थे। परंतु हमने मिश्रा से इंडोनेशिया के खिलाफ मैच खेलने की गुजारिश की। साथ ही उन्होंने कहा कि कोच और टीम का कप्तान चुनना कार्यकारी का विशेषाधिकार है।

वहीं, 38 वर्षीय भूपति ने कहा था कि यह उनका अंतिम साल है, जबकि बोपन्ना को अभी कुछ सालों खेलना है।

मुख्या चयनकर्ता अनिल धूपर ने कहा कि चयनकर्ताओं के लिए टीम चुनना मुश्किल नहीं था। सोमदेव पिछले दो महीनों से अच्छी लय में चल रहे हैं और लिएंडर पेस एक बार फिर से टीम का नेतृत्व करेंगे।

धूपर ने कहा कि दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबले में पेस के जोड़ीदार पूर्व शर्मा को चुनने पर भी गौर किया गया था। लेकिन चयनकर्ताओं की पहली पसंद विष्णु वर्धन थे।

विष्णु को घुटनों की चोट के कारण शामिल नहीं किया जा सका। विष्णु लंदन ओलंपिक में लिएंडर पेस के जोड़ीदार थे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: davis cup, somdev, yuki back, bhupathi, bopanna out of team, tennis



पिछली खबर
AITA को ITPA के गठन का स्वागत करना चाहिए: बोपन्ना
अगली खबर
दुबई चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे सोमदेव

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

Photogallery
फ्रेंच ओपन का बादशाह
12:53 PM, Jun 11, 2013
Photogallery
एक पैर से एवरेस्ट फतह!
13:41 PM, May 31, 2013
Photogallery
बेकहम के बेमिसाल 20 साल
09:20 AM, May 21, 2013

टोक्यो में जुटे फिल्मी पर्दे पर रोमांच पैदा करने वाले निंजा!

फिल्मी दुनिया में रहस्य रोमांच का दूसरा नाम निंजा अब हकीकत में अपने करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। टोक्यो जिम्नेजियम में 17 देशों से करीब 200 महिला निंजा खासतौर पर दो दिन की ट्रेनिंग लेने पहुंचीं हैं। 13:04 PM, Mar 28, 2013

हॉकी टीम को झटका, सरकार नहीं देगी हवाई किराया

भारतीय हॉकी टीम अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी। सरकार ने खिलाड़ियों को हवाई खर्चा देने से इनकार कर दिया है। 16:43 PM, Feb 26, 2013
Photogallery
'ब्लेड रनर' बना किलर?
08:58 AM, Feb 19, 2013

राफेल नडाल फाइनल में, डेविड नलबैंडियन से होगा मुकाबला

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ब्राजील ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल में नडाल का मुकाबला अर्जेंटीना के डेविड नलबैंडियन से होगा। 13:04 PM, Feb 17, 2013

अर्कादिज को हराकर विश्वनाथन आनंद दूसरे स्थान पर

विश्वनाथन आनंद शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रेके शतरंज क्लासिक चैपियनशिप की पांचवीं बाजी में जर्मनी के ग्रैंड मास्टर अर्कादिज नैदित्श्च को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 12:54 PM, Feb 12, 2013

ऑस्ट्रेलिया ओपन: पहले ही दौर में सानिया मिर्जा हुईं बाहर

भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल स्पर्धा के पहले दौर में हारकर बाहर हो गई है। 10:55 AM, Jan 16, 2013
Photogallery
रैंप पर चलीं सानिया
08:59 AM, Nov 07, 2012
IBN7