फिलिप। महेंद्र सिंह धोनी की रेसिंग टीम 'माही रेसिंग' ने विश्व सुपरस्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के फिलिप आइलैंड में हुई सीजन की पहली रेस में टीम के प्रमुख चालक तुर्की के केनन सोफॉग्लू ने अपने अंदाज में जीत के साथ शुरुआत की।
महेंद्र सिंह धोनी के स्वामित्व वाली टीम 'माही रेसिंग' विश्व चैंपियनशिप में प्रतिस्पार्धा करने वाली पहली भारतीय टीम है। 15-राउंड वाली इस रेस में सोफॉग्लू ने जीत दर्ज कर माही की टीम को एक शानदार आगाज दिया है।
याखनिक मोटरस्पोर्ट्स टीम के खिलाड़ी सैम लोस से एक स्थान पीछे रेस शुरू करने वाले तीन बार के विश्व चैंपियन सोफॉग्लू ने अपनी बाइक कावासाकी-जेडएक्स-6आर की गति और विश्वनीयता को बनाए रखते हुए लोस से 1.899 सेकेंड पहले रेस पूरी की।
सोफॉग्लू ने रेस पूरी करने के लिए 23:32.480 का समय लिया। सोफॉग्लू ने रेस की अंतिम और 15वीं लैप को दूसरी लैपों के मुकाबले सबसे तेजी से पूरा करते हुए 1:33.283 का समय लिया।
पहली 12 लैपों तक तुर्की के चालक सोफॉग्लू और लोस में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लेकिन जब एक बार उन्होंने लोस को पीछे छोड़ा, फिर उसके बाद उनको कोई भी रोक नहीं पाया।
सोफॉग्लू ने कहा कि यह हमारे लिए एक शानदार रेस थी। मैं और मेरी टीम बेहद खुश हैं कि हमने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।
तीसरे स्थान से रेस शुरू करने वाले सोफॉग्लू के साथी खिलाड़ी फैब्यिन फोरेट रेस को पूरा नहीं कर पाए और चौथे स्थान पर खिसक गए।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: philip, mahendra singh dhoni team, mahi racing, world's first superbike race winner








कमेंट्स
0