पंडित अरुणेश कुमार शर्मा
मेष- अति महत्वपूर्ण कार्यों को स्वयं ही करें। बहुमुखी प्रतिभा और बौद्धिकता के श्रेष्ठ प्रदर्शन से लाभ का प्रतिशत कई गुना बढ़ा सकते हैं। दिन लाभकारक।

वृषभ-अनुशासन प्रियता और सौम्य व्यवहार से बड़े-छोटे सभी का स्नेह पाने में सफल रहेंगे। लोग स्वतः मदद को तैयार रहेंगे। दिन हितकारक।
कर्क- सहजता से बाधाओं को पार करने में सफल होंगे। विरोधियों की संख्या नहीं उनकी कमजोरियों को केंद्र में रखकर योजना बनाएं। दिन शुभता को बढाने वाला।
सिंह- ईश्वर के प्रति सपरिवार धन्यवाद प्रदर्शित करें। भव्य धार्मिक आयोजनों में केन्द्रीय भूमिका निभाएंगे। जीवन शुभता से भरपूर रहेगा। दिन अत्युत्तम।
कन्या- जो बातें नियंत्रण के बाहर होती हैं, उन्हें सोचना खुद को तकलीफ देने जैसा होता है। शत्रुओं को मित्र बनाने का प्रयास करें। दिन सामान्य।
तुला- समय की सबसे छोटी इकाई को ध्यान में रखकर समय के अधिकाधिक उपयोग पर जोर दें। शुभता का ऐसा मौका हमेशा बना नहीं रहने वाला है।
वृश्चिक- करियर और कारोबार को सर्वाधिक तरजीह दें। जो भी अवसर हासिल हों उनका सम्मान करें। जड़ जमाने के लिए स्थिरता को महत्व दें। दिन शुभता बढाने वाला।
धनु- एक महान योद्धा की तरह विरोधियों को धूल चटाने में सफल होंगे। भाग्य का परचम फिर से ऊंचा होगा। बंधुजन सहयोगी होंगे। दिन हितवर्धक।
मकर- अच्छे होस्ट साबित होंगे। रिश्तों को बेहतर बनाने के अवसर हासिल होंगे। मांगलिकता बढ़ी हुई रहेगी। खानपान पर ध्यान दें। दिन सामान्य है।
कुंभ- आकर्षक व्यक्तित्व और प्रभावी व्यवहार से संबंधों में गरमाहट भर पाने में सफल होंगे। निजी जीवन में उल्लेखनीय उपलब्धियों की संरचना होगी। दिन श्रेष्ठ।
मीन- संचित शक्ति हो व्यर्थ जाया न होने दें। समय, धन, संबंध और स्वास्थ्य को अकारण खर्च होने से बचाएं। तर्क और अनुशासन तरजीह दें। दिन सामान्य।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Astro, Bhavishyafal, Daily Prediction, 25 February 2013








कमेंट्स
0