IBN7 IBN7

प्रेमिका से शादी से रोकने पर हुई दिल्ली में महिला की हत्या

Posted on Feb 25, 2013 at 07:18am IST | Updated Feb 25, 2013 at 03:28pm IST

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार रात सराय काले खां इलाके में एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक ये मामला प्रेम प्रसंग का है। मुंशी नाम के शख्स ने पूजा की हत्या की थी। असल में मुंशी किरण नाम की महिला से शादी करना चाहता था जिसका पूजा विरोध कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीती रात सराय काले खां पर मुंशी, किरण, उसकी दोस्त पूजा और पूजा का एक पुरुष दोस्त मिले। मुंशी किरण से शादी करना चाहता था जिसका पूजा विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ा। पूजा ने मुंशी को दो-तीन थप्पड़ मार दिए । इसके बाद मुंशी ने नशे की हालत में पूजा को गोली मारी। चारों उस वक्त वहीं मौजूद थे। कहा जा रहा है कि मुंशी और पूजा डेढ़ साल से एक दूसरे को जानते थे। अब पुलिस को इस मामले में किरण की तलाश है। पुलिस पूजा के पुरुष दोस्त से भी पूछताछ कर रही है।

प्रेमिका से शादी से रोकने पर हुई दिल्ली में महिला की हत्या

मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो जिस जगह पर हत्या हुई वहां से पुलिस सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर थी, लेकिन पुलिसवालों को मौके पर पहुंचने में 10 मिनट से ज्यादा का वक्त लग गया। लोगों ने ही हत्या करके भाग रहे लड़के को धर-दबोचा। इस बीच पुलिसवाले पीसीआर वैन में बिठाकर जख्मी महिला को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां उसकी मौत हो गई।




पुलिस के मुताबिक मारी गई महिला दिल्ली के भजनपुरा इलाके की थी। जिस आदमी ने उसे गोली मारी उसका नाम मुंशी यादव है। पुलिस को इस शख्स के पास से एक कट्टा और 7 राउंड गोलियां मिली हैं। जिस जगह पर इस वारदात को अंजाम दिया गया, वो रिंग रोड पर पड़ता है। पास में ही बस स्टॉप है और कुछ ही दूरी पर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन है।शाम के 8 बजे यहां काफी आवाजाही होती है। इसके बावजूद एक शख्स का शराब के नशे में धुत होकर, हथियार लेकर यहां तक आ जाना, पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े करता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Saraikale Khan, Murder, Firing, Bus Stand, Police, Hospital



पिछली खबर
छेड़छाड़ का विरोध किया तो महिला को मारी युवक ने गोली
अगली खबर
दिल्ली: नेहरू स्टेडियम के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 जख्मी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013

यूपी में अगवा दलित किसानों के शव मिले, पीएसी तैनात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा क्षेत्र से अपहृत किए गए चार दलितों के शव बुधवार की सुबह संभल जिले के असमौली क्षेत्र से बरामद किए गए। 10:36 AM, May 08, 2013
IBN7