हांगकांग। भारतीय मूल के विश्व के सबसे उग्रदराज धावक फौजा सिंह ने रविवार को हांगकांग मैराथन में अंतिम रेस दौड़ने के बाद 101 साल की उम्र में प्रतिस्पर्धात्मक स्पर्धाओं से संन्यास ले लिया।
ब्रिटिश नागरिक फौजा ने हांगकांग मैराथन में 10 किलोमीटर दौड़ एक घंटे 32 मिनट 28 सेकंड में पूरी की। केवल पंजाबी बोलने वाले फौजा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। जब तक मैं दौड़ रहा था मैं अच्छा महसूस कर रहा था। लेकिन अब जब मैं थम गया हूं तो मैं थका महसूस कर रहा हूं।

आगामी एक अप्रैल को 102 साल के होने जा रहे फौजा 2011 में टोरंटो में पूर्ण मैराथन दौड़ने वाले सबसे उम्रदराज धावक बने थे। उन्होंने टोरंटो में पांच घंटे 40 मिनट और चार सेकंड का समय निकाला था। वह लंदन और न्यूयार्क मैराथन में भी दौड़ चुके हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Fauja Singh, Marathon runner, Retirement








कमेंट्स
0