IBN7 IBN7

महाकुंभ का 5वां शाही स्नान, संगम पर उमड़ा जनसैलाब

Posted on Feb 25, 2013 at 11:31am IST | Updated Feb 25, 2013 at 11:32am IST

इलाहाबाद। तीर्थराज प्रयाग में चल रहे महाकुंभ मेले के पांचवें शाही स्नान माघ पूर्णिमा पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए सोमवार को संगम तट पर देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। माघ पूर्णिमा के स्नान के साथ ही कल्पवासियों का एक महीने से जारी कल्पवास समाप्त हो जाएगा। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम के सभी घाटों पर तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी है। चारों तरफ हर-हर महादेव और जय गंगा मैया के उद्घोष गूंज रहे हैं।

मेला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक 60 लाख से अधिक श्रद्धालु इस पांचवें शाही स्नान पर आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। अधिकारियों ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के स्नान करने की उम्मीद जताई है। जिस तरह श्रद्धालुओं की भारी तादात संगम तट पर पहुंच रही है, उससे शाम तक आंकड़ा डेढ़ करोड़ को पार कर सकता है। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। जितनी संख्या में श्रद्धालु स्नान करके वापस लौट रहे हैं, उतनी ही संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं।

महाकुंभ का 5वां शाही स्नान, संगम पर उमड़ा जनसैलाब

मौनी अमावस्या पर इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ से सबक लेते हुए रेलवे, मेला और जिला प्रशासन की तरफ से किए इंतजाम और रणनीति व्यवस्थित नजर आ रहे हैं। मेला प्रशासन, जिला प्रशासन और रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित कर सुचारु स्नान कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। रेलवे ने दो दर्जन से ज्यादा विशेष रेलगाडयिां चलाई हैं, तो रोडवेज ने दो हजार बसों का बंदोबस्त किया है।

मेला क्षेत्र में लाउडस्पीकर से बसों और रेलगाड़ियों के समय के बारे में लगातार घोषणा की जा रही है, ताकि यात्रियों को सही जानकारी मिल सके और वे अपने निर्धारित समय से पहले बस या रेलवे स्टेशन पर न जाएं। भीड़ एक जगह एकत्र न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने होल्डिंग एरिया बनाए हैं। मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अर्ध सैनिक बलों के जवानों के साथ प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी), होमगार्ड के करीब 40 हजार जवान तैनात किए गए हैं, जो घाटों से लेकर पूरे क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं।

घाटों पर स्नान करते समय कोई श्रद्धालु डूब न जाए, इसके लिए जल पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। मकर संक्रांति से शुरू हुआ महाकुंभ मेला 10 मार्च तक चलेगा। इलाहाबाद में महाकुंभ मेला 12 साल बाद लगा है। इससे पहले यहां वर्ष 2000 में महाकुंभ मेला लगा था।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Allahabad, Uttar Pradesh, Mahakumbh, Mahakumbh 2013, Bath, Crowd



पिछली खबर
महाकुंभ 2013: जहां हठयोगी लेटे हैं कांटों की सेज पर
अगली खबर
महाकुंभ में बाबाओं का हठयोग, काटें भी लगते हैं फूल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

एस्ट्रो में ये भी

Photogallery
रामनवमी के रंग
14:36 PM, Apr 20, 2013
Photogallery
कुंभ, हादसा और दर्द
08:08 AM, Feb 11, 2013
Photogallery
ऐसे बनते हैं नागा
09:24 AM, Feb 01, 2013

देखें: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना

अनंत चतुदर्शी के मौके पर मुंबई समेत पूरे देशे में लाखों गणपति को नम आंखों से विदाई दी जा रही है। 12:09 PM, Sep 29, 2012

चंद्रमा है नाराज...तबाही की महापूर्णिमा कल!

19 मार्च 2011 आने में महज कुछ घंटे बाकी हैं। लेकिन आने वाले इस दिन को लेकर कई तरह के कयास और अंदेशे लगाए जा रहे हैं। शनिवार को महाविनाश या महातबाही की रात भी कहा जा रहा है। 09:05 AM, Mar 18, 2011
IBN7