IBN7 IBN7

पत्नी ने स्टैंप पेपर पर दी पति की हत्या की सुपारी

Posted on Feb 25, 2013 at 11:49am IST

देहरादून। आपने पहले सुना होगा कि पत्नी ने पति की हत्या करवाई, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि पत्नी ने अपने पति की हत्या की सुपारी स्टैंप पेपर पर दी, कत्ल की सुपारी का एग्रीमेंट बना। जी हां, ये सच है।

मैं, श्रीमती रिंकू पत्नी सुरेंद्र सिंह, निवासी रेशम माजरी देहरादून, आज दिनांक 29 जनवरी 2013 को अपने पति की जान का सौदा चार लाख पचास हजार रुपए में तय किया है। यह रकम तय की गई है कि मेरे पति की मृत्यु के बाद मैं यह रकम अदा कर दूं।

मैं अपने होशो हवास में यह सुपारी दे रही हूं, इस काम में किसी और का हाथ नहीं है। यह काम मैं अपने पति से परेशान होकर करवा रही हूं। इससे पहले कि वह मुझे और दुखी करे, उसका मर जाना ही ठीक है। यह स्टैंप पेपर इसलिए लिखा जा रहा है कि अगर मैं श्रीमती रिंकू तय की गई रकम सही समय पर न दूं या पूरी रकम जो तय हुई है वह न दूं, तो इसे बतौर सबूत समय आने पर कार्रवाई के लिए प्रयोग किया जा सके।

देहरादून पुलिस ने हत्या के आरोप में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में शामिल हैं मृतक सुरेंद्र सिंह की पत्नी रिंकू, मृतक का भतीजा अरुण, भतीजे का जीजा रोहित, भतीजे का समधि जोगिंदर और भतीजे का एक दोस्त।

स्टैंप पेपर पर सुपारी देकर पति की हत्या करवाने वाली रिंकू को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं। उसका कहना है कि उसने जो किया सही किया और अपने बच्चों के भविष्य के लिए किया वर्ना उसका पति उन्हें कहीं का नहीं छोड़ता।

आरोपी महिला रिंकू अपने परिवार के साथ देहरादून से कुछ दूर डोईवाला थाना क्षेत्र के रानीपोखरी इलाके में रहती है। 20 फरवरी को महिला ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस को उसने बताया कि उनका पति तीन दिनों से गायब है लेकिन महिला के हाव भाव और उससे बातचीत के दौरान पुलिस को उसपर शक हुआ। पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। उसकी कॉल डीटेल भी निकलवाई। कॉल डिटेल में उसे ये पता चला कि महिला पिछले कुछ दिनों से लगातार कुछ खास नंबरों पर बात कर रही है।

उसी रोज यानी 20 फरवरी को पुलिस को वहां के जंगलों से एक अधजला शव मिला जिसका सिर धड़ से अलग था। पुलिस का शक और बढ़ा। जब पुलिस ने सर्विलांस के नंबरों की पड़ताल की और महिला के भतीजे और उसके जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने सारा सच उगल दिया।

दरअसल मृतक सुरेंद्र सिंह की हत्या 17 फरवरी को ही कर दी गई थी। मृतक के भतीजे ने अपने जीजा के साथ मिलकर पहले उसे जमकर शराब पिलाई फिर उसे जंगलों में ले गए जहां पहले से दो लोग इंतजार कर रहे थे। वहां फिर उसे शराब पिलाई और फिर रस्सी से उसका गला घोट दिया। सुरेंद्र की हत्या के बाद उसके शव को जलाने की भी कोशिश की।

मृतक की पत्नी को जब ये पता चला कि शव अधजला रह गया है तो उसने शव की पहचान न हो सके इसलिए रोहित और जोगेंद्र से ये कहा कि शव से गर्दन को अलग कर के कहीं और फेंक दे और अधजले शव को कहीं जमीन में गाड़ दो। इस काम के लिए रोहित और अरुण गए भी लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए।

महिला का आरोप है कि उसके अय्याश पति ने हाल ही में जिस घर में वो रहते हैं उसे 24 लाख में बेच दिया हालांकि उसकी मौजूदा कीमत 50 लाख रुपए है। आधे पैसे भी उसने बतौर पेशगी ले लिए और अय्याशी में उड़ा डाले। मकान के बाकी पैसे 20 फरवरी को मिलने थे। उससे पहले ही महिला ने पति की हत्या करवा दी।

लेकिन पुलिस को महिला के दावों पर शक है। पुलिस के मुताबिक महिला ने ही सारी प्लानिंग की और पति की हत्या को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों की निशानदेही पर हत्या का हथियार और उसमें इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Wife, husband, Muder, Agreement, Stamp paper



पिछली खबर
यूपी: शादी के लिए तैयार होकर आई दुल्हन को गोली मारी
अगली खबर
अमरोहा में युवती को प्रेमी ने मारी गोली, गिरफ्तार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7