IBN7 IBN7

आतंक के आगे बेबस सरपंचों के इस्तीफे, सरकार नाकाम

Posted on Feb 25, 2013 at 11:37am IST | Updated Feb 25, 2013 at 02:47pm IST

श्रीनगर। कश्मीर में आतंकियों का तांडव शुरू हो गया है। संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद तो हालात बदतर हो रहे हैं। सूबे में सरपंचों को आतंकियों की धमकी के आगे झुकना पड़ रहा है और पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है। बीते दो साल में आतंकियों ने घाटी में अब तक पांच सरपंचों की हत्या कर दी है। सरपंचों का कहना है कि उनको सुरक्षा देने में सरकार विफल है। लोकतांत्रिक तरीके से जनता से चुनकर आए सरपंचों को आतंकियों के आगे झुकना पड़ रहा है और अपने पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है। वहीं घाटी में इस दहशत पर बीजेपी ने कहा है कि वो इस मसले को संसद में उठाएगी।

जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के प्रेसिडेंट शफीक मीर ने बताया कि घाटी में पिछले दो साल के अंदर पांच सरपंचों की हत्या कर दी गई। आतंकवादियों ने उन्हें खुलेआम मारने की धमकी दी थी। सरकार ने उनकी सिक्योरिटी के लिए कुछ भी नहीं किया। अफजल गुरु को फांसी देने के बाद तो हालात और बिगड़ गए हैं। इसके लिए सीधे-सीधे सरकार ज़िम्मेदार है।

कुपवाड़ा के सरपंच गुलाम मोहम्मद मीर के मुताबिक ये बहुत अफ़सोसनाक बात है। सरकार टस से मस नहीं हो रही है। लोगों के पास इस्तीफा देने के अलावा कोई चारा नहीं दिख रहा है। पंचों को सॉफ्ट टारगेट के रूप में मारा जा रहा है। सभी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

आतंक के आगे बेबस सरपंचों के इस्तीफे, सरकार नाकाम
घाटी में सरपंचों के इस्तीफा देने का मामला देश में राजनीतिक रंग पकड़ने लगा है। बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि यह सीधे भारत के लोकतंत्र पर हमला है। बहुत सही तरीके से कश्मीर के युवा सरपंच बने हैं और कश्मीर के लोगों ने पूरी भागीदारी करके ऐसे लोगों को चुना है। हम इस मामले को संसद में तो उठा ही रहे हैं लेकिन सरकार को भी इस मामले में ठोस कदम उठाने चाहिए।

वहीं पीडीपी नेता नईम अख्तर का कहना है कि इन वाकये से सभी बहुत मायूस हैं। अफज़ल गुरु को फांसी देने से पहले से ही हालात बहुत बिगड़े हुए हैं। सरकार ने फोर्स और सुरक्षाबल से लोगों पर काबू तो पा लिया, लेकिन उससे भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। कमजोर तबकों को निशाना बनाया जा रहा है। यह बहुत बुरा ट्रेंड है।





(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Jammu-Kashmir, Sarpanch, Murder, Militants, Agzal Guru, Hanging



पिछली खबर
BLOG: हर नेता में बैठा है एक आत्मघाती दस्ता
अगली खबर
पिछले साल आतंक की फंडिंग में हुई 300 फीसदी की बढोतरी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

श्रीशांत के अरेस्ट होते ही विंदू ने नष्ट कर दिए कई सबूत

कोर्ट ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए विंदू दारा सिंह, अल्पेश पटेल और प्रेम तनेजा को 28 मई तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 18:22 PM, May 24, 2013

देखें: फॉरेस्ट गार्ड्स पर कैसे टूटा पब्लिक का गुस्सा!

इस दौरान ग्रामीणों ने वनरक्षकों की 2 राइफलें भी छीन लीं लेकिन बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने राइफलें लौटा दीं। 16:56 PM, May 24, 2013

अखबार बेचकर की पढ़ाई, IIM कोलकाता में दाखिला

सफलता किसी की नाम या वर्ग विशेष की मोहताज नहीं होती। 23 वर्षीय अखबार बेचने वाला एक लड़का अपनी मेहनत और लगन के दम पर आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला ले चुका है। 16:26 PM, May 24, 2013

अगर मयप्पन अरेस्ट हुए तो जाएगी श्रीनिवासन की कुर्सी!

अगर मयप्पन को फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तो श्रीनिवासन को अपना पद छोड़ना पड़ सकता है। बीसीसीआई में इस बात पर भी मंथन हो रहा है कि आखिर उनकी कुर्सी कौन संभालेगा। 14:07 PM, May 24, 2013

मयप्पन के पास अब बस कुछ ही घंटे, पेश नहीं हुए तो...

मुंबई पुलिस ने बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के CEO मयप्पन को पूछताछ के लिए और वक्त देने से इनकार कर दिया है। 12:52 PM, May 24, 2013

जम्मू-कश्मीर: सेना-आतंकवादियों में मुठभेड़, 3 जवान शहीद

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के हमले में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र को सील कर दिया गया है। 11:35 AM, May 24, 2013

सहारा के बाद IPL की स्पॉन्सरशिप से हट सकती है पेप्सी!

आईपीएल-6 को लगातार झटके लगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, सहारा के आईपीएल से अपनी भागीदारी वापस लेने के बाद अब मेन स्पॉन्सर पेप्सी स्पॉन्सरशिप वापस लेने की सोच रहा है। 10:09 AM, May 24, 2013

एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे कर होश उड़ा रहा है विंदू

अब तक विंदू ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इसी के कारण चेन्नई टीम के सीईओ को बीसीसीआई के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन मुश्किल में हैं। 09:42 AM, May 24, 2013
IBN7