IBN7 IBN7

ऑस्कर अवॉर्ड: बेन एफ्लेक की आर्गो बनी बेस्ट फिल्म

Posted on Feb 25, 2013 at 01:19pm IST | Updated Feb 25, 2013 at 01:20pm IST

लॉस एंजेलिस। निर्देशक बेन एफलेक की फिल्म 'आर्गो' को 85वें एकेडमी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने रविवार रात आयोजित समारोह में व्हाइट हाउस से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसकी घोषणा की। 'आर्गो' के सह-निर्माताओं ग्रैंट हेस्लोव, बेन एफलेक और जॉर्ज क्लूनी ने ट्रॉफी हासिल की। यह फिल्म केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईए) के अधिकारी टोनी मेंडेज (एफलेक) द्वारा 1979 में छह अमेरिकियों को ईरान से मुक्त कराने की योजना पर आधारित है।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दौड़ में नौ फिल्में थीं। 'आर्गो' के अतिरिक्त अन्य फिल्में 'एमोर', 'बीट्स ऑफ द साउदर्न वाइल्ड', 'जैंगो अनचेंज्ड', 'लेस मिजरेबल्स', 'लाइफ ऑफ पाई', 'लिंकन', 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' और 'जीरो डार्क थर्टी' फिल्मों के बीच अवॉर्ड पाने की होड़ थी। 'आर्गो' को सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले का भी अवॉर्ड मिला। इसके साथ-साथ 'जैंगो अनचेंज्ड' को भी सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड दिया गया।

ऑस्कर अवॉर्ड: बेन एफ्लेक की आर्गो बनी बेस्ट फिल्म

समारोह में जेनिफर लॉरेंस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और डेनियल डे-लेविस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया। लॉरेंस को यह पुरस्कार 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' फिल्म में भूमिका के लिए और डे-लेविस को 'लिंकन' के लिए दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड पाने की दौड़ में ब्रैडली कूपर, ह्यूग जैकमैन, जोआक्विन फोएनिक्स, डेंजेल वाशिंगटन भी शामिल थे। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड पाने की दौड़ में जेसिका चेस्टन, एमैनुएले रीवा, क्वेंझाने वालिस और नाओमी वाट्स शामिल थीं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Los Angeles, USA, Oscar , Oscars 2013, Hollywood , Argo, Django Unchained



पिछली खबर
देखें: किन-किन भारतीयों ने ऑस्कर में मारी है बाजी?
अगली खबर
पढ़ें: ऑस्कर में कौन-कौन छाया, किसको क्या मिला?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
छोटे शहरों की कहानी
14:53 PM, May 18, 2013
Photogallery
संकट में सर्कस!
17:15 PM, May 17, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013
Photogallery
कैंसर से जोली की जंग
11:13 AM, May 16, 2013
Photogallery
संजय के ये 20 साल
09:16 AM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7