IBN7 IBN7

यूपी में कानून व्यवस्था खस्ताहाल, मर्डर-लूट बेलगाम

Posted on Feb 25, 2013 at 01:03pm IST

नोएडा। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। सोमवार की सुबह गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में समाजवादी पार्टी के नेता यशवीर यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसी तरह कानपुर में भी एक विवाद में एक शख्स की जान चली गई। कानपुर के कर्नल गंज इलाके में क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर झगड़ा बढ़ गया। बच्चों के झगड़े में परिवार के बड़े लोग भी उलझ पड़े और विवाद में एक की मौत हो गई।

वहीं रविवार की रात नोएडा में डकैतों ने एक फैक्ट्री में डाका डाला। सेक्टर 80 की फैक्ट्री में 7 हथियार बंद बदमाश घुस गए और 50 लाख से अधिक का सामान लूट लिया। दूसरी तरफ यूपी के ही सीतापुर में भी 20 लाख की लूट हुई। सीतापुर के शहर कोतवाली में सर्राफा व्यापारी से पुलिस चौकी के निकट 20 लाख की लूट हुई। सोना, चांदी और नकदी लेकर लुटेरे भाग निकले। दुकानदार घर से दुकान जा रहा था।

यूपी में जिस तरह कानून व्यवस्था में गिरावट आ रही है उससे लोग परेशान हैं। आज यूपी के सर्राफा व्यापारी सूबे की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। सर्राफा व्यापारी सूबे की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं।

पुलिस का कहना है कि वारदात स्थल पर पुलिस नहीं हो सकती है।आम लोगों को खुद ही अपनी सुरक्षा करना चाहिए। दिनदहाड़े कोर्ट में एक शख्स की हत्याकर दी गई थी। एसपी नेता के मौत के मामले में पुलिस ने तीन टीमें बनाई है। सर्ऱाफा व्यापारी नाराज हैं और वो लखनऊ में विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Murder, Loot, Dacoity, Police, Samajwadi Party



पिछली खबर
नाबालिक को प्रेम जाल में फंसा कर युवक ने किया बलात्कार
अगली खबर
इंदौर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013

यूपी में अगवा दलित किसानों के शव मिले, पीएसी तैनात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा क्षेत्र से अपहृत किए गए चार दलितों के शव बुधवार की सुबह संभल जिले के असमौली क्षेत्र से बरामद किए गए। 10:36 AM, May 08, 2013
IBN7