हैदराबाद। हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सीनियर अधिकारी उप्पल स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच दो मार्च से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए सुरक्षा व्यवस्था तय करने की खातिर सोमवार को बैठक करेंगे। एचसीए के सचिव एमवी श्रीधर ने कहा कि वैसे तो किसी मैच से पहले इस तरह की बैठक आम होती है लेकिन हैदराबाद में बीते दिनों हुई आतंकवादी घटना के बाद इस बैठक की अहमियत बढ़ गई है। उस घटना में 16 लोग मारे गए थे।
हैदराबाद में 21 फरवरी को दो विस्फोट हुए थे। यह विस्फोट चेन्नई टेस्ट के शुरू होने से एक दिन पहले हुए थे,लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को नकार दिया था। श्रीधर ने कहा कि अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन की ओर से किसी विशेष प्रकार के सुरक्षा इंतजाम की मांग नहीं की गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चेन्नई में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष जाहिर किया है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Hyderabad, Andhra Pradesh, Cricket, Test Match, India, BCCI, HCB, Meeting, 2nd Test Match, Australia








कमेंट्स
0