IBN7 IBN7

सूर्यनेल्ली केस:कुरियन के खिलाफ FB कमेंट में 111 पर केस

  • CNN-IBN
Posted on Feb 25, 2013 at 01:58pm IST | Updated Feb 25, 2013 at 05:13pm IST

तिरुवनंतपुरम। सूर्यनेल्ली रेप केस में आरोपों से घिरे राज्यसभा के उपसभापति पी जे कुरियन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट करने वाले 111 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों पर कुरियन के खिलाफ असंसदीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।

केरला की महिला कांग्रेस लीडर बिंदु कृष्णा ने केरल पुलिस की साइबर सेल में कुरियन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला दर्ज कराया था। इसी आधार पर 111 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सूर्यनेल्ली केस:कुरियन के खिलाफ FB कमेंट में 111 पर केस
दो दिन पहले ही रेप पीड़ित लड़की ने पुलिस में अर्जी देकर कुरियन को भी आरोपी बनाए जाने की मांग की थी। चिंगावनम पुलिस थाने में दी गई इस अर्जी में जमानत पर छोड़े जाने के बाद फरार हुए धर्मराजन, कर्नाटक से हाल में गिरफ्तार एक शख्स और दो व्यक्तियों उन्नीकृष्णन और जमाल को भी आरोपी बनाए जाने की मांग की गई थी।

पीड़ित लड़की के मुताबिक धर्मराजन ने एक टीवी चैनल में कहा था कि 19 फरवरी 1996 को वो कुरियन के साथ रेस्ट हाउस जाने के दौरान उस कार में मौजूद था जहां लड़की का यौन शोषण हुआ था। पीड़ित लड़की के मुताबिक सहायक सब इंस्पेक्टर ने शिकायत तो ले ली थी, लेकिन यह कहते हुए केस दर्ज करने से इनकार कर दिया कि अभी सब इंस्पेक्टर नहीं हैं।

क्या है मामला?

केरल के इदुक्की जिले में 1996 को घटित हुए सनसनीखेज सूर्यनेल्ली यौन प्रताड़ना मामला एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ा है। एक बस कंडक्टर ने पीड़िता का अपहरण कर लिया और उसके साथ 45 दिनों तक 42 लोग दुष्कर्म करते रहे। इसके बाद उसे जुबान बंद रखने या इसका खामियाजा भुगतने की धमकी देकर छोड़ दिया गया था। पीड़िता ने अपने साथ घटित 17 साल पहले की घटना में शामिल आरोपियों में पी जे कुरियन के भी शामिल होने की बात बार-बार दोहराई है।

मामले में निचली अदालत ने 35 को सजा सुनाई थी, लेकिन 2005 में केरल हाईकोर्ट ने इनमें से एक को छोड़ शेष सभी को बरी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 31 जनवरी को हाईकोर्ट का फैसला रद्द करते हुए मामले की दोबारा सुनवाई के आदेश दिए। चूंकि पीड़िता और उसके परिजनों ने बार-बार कहा है कि कुरियन को आरोपी के रूप में नामित होने के बावजूद बगैर कुछ किए आसानी से छोड़ दिया गया।

परिजनों के इस आरोप के बाद वामपंथियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। तीन दिनों पहले शुरू हुए केरल विधानसभा के बजट सत्र में सूर्यनेल्लि यौन प्रताड़ना मामला कामकाज में बाधा साबित हो रहा है। इस मामले को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Facebook, Comments, PJ kurien, Suryanelli, Keral, Rape case, Police, FIR, Accused, Rest house, Rajyasabha



पिछली खबर
बिजली पर दिए अपने बयान से पलटी शीला दीक्षित
अगली खबर
अब पाक अखबार में छपा मोदी पर काटजू का विवादित लेख

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013

कांग्रेस बोली-मोदी की ‘नॉलेज’ कम, ‘समझ’ में भी नहीं दम!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और कनाडा में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। 14:52 PM, May 13, 2013

सीएम बने सिद्धारमैया, देंगे एक रुपये में 30 किलो चावल

शपथ ग्रहण समारोह के पूरा होते ही सिद्धारमैया ने जहां गरीबों को हर महीने एक रुपये में तीस किलो चावल देने का ऐलान किया तो घर बनाने के लिए दी जाने वाली रकम भी तकरीबन 50 हजार रुपये बढ़ा दी। 14:26 PM, May 13, 2013

'राष्ट्र का अपमान करने वाले MP पर कार्रवाई करे BSP'

भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रगीत बजने के समय संसद से बाहर जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। 13:12 PM, May 13, 2013
IBN7