IBN7 IBN7

UP बोर्ड परीक्षा पर हावी सरकार की महात्वाकांक्षी परियोजनाएं

Posted on Feb 25, 2013 at 02:10pm IST | Updated Feb 25, 2013 at 02:14pm IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (एसपी) की सरकार बनने के बाद से ही कई महात्वाकांक्षी परियोजनाएं शुरू की गईं, जिन्हें पूरा करने के लिए अधिकारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन इससे 12 मार्च से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी बाधित हो सकती है। प्रदेश सरकार की ओर से छात्रों को लाभान्वित करने के लिए करीब आधा दर्जन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें लैपटॉप और टैबलेट का वितरण, पढ़ें बेटियां-बढ़ें बेटियां, हमारी बेटी उसका कल और कन्या विद्या धन के अलावा कई योजनाएं शामिल हैं।

प्रदेश शिक्षा विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि 15 मार्च को सरकार का एक साल पूरा हो रहा हैं। सरकार की मंशा है कि इन योजनाओं को एक साल पूरा होने से पहले किसी तरह से मूर्त रूप दे दिया जाए। इन्हीं योजनाओं को पूरा करने के लिए अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं। अधिकारी की मानें तो बोर्ड की तैयारियां प्रभावित जरूर हो रही हैं, क्योंकि इन योजनाओं में लाभान्वित होने वाले बच्चों की संख्या करीब दो लाख है।

UP बोर्ड परीक्षा पर हावी सरकार की महात्वाकांक्षी परियोजनाएं

पात्र छात्रों के चयन के लिए एक-एक आवेदन को अच्छी तरह से जांचा-परखा जा रहा है। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षकों को ही सौंपी गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन योजनाओं में व्यस्तता की वजह से ही बोर्ड परीक्षा की तैयारियां रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। बोर्ड की परीक्षा शुरू होने में कुछ दिन ही शेष हैं, लेकिन आलम यह है कि अभी तक कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इसके अलावा बहुत सी प्रकियाएं सुस्त पड़ी हुई हैं।

सरकार की इस लापरवाही को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सरकार अपनी चुनावी योजनाओं को पूरा करने के लिए चाहे जो करे, लेकिन इन योजनाओं की वजह से बोर्ड परीक्षा की तैयारियां बाधित नहीं होनी चाहिए। पाठक ने कहा कि सरकार की योजनाओं की वजह से पहले ही शिक्षा बाधित हुई है और अब परीक्षा की तैयारियां भी बाधित हो रही हैं। हम मुख्यमंत्री से यह सुनिश्चित करने की मांग करते हैं कि योजनाओं की वजह से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Lucknow, Uttar Pradesh, SP, UP Government, Akhilesh Yadav, UP Board, Exams, Projects



पिछली खबर
इंदौर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश
अगली खबर
शहडोल: बिजली का टॉवर गिरने से 3 की मौत, 7 घायल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7