IBN7 IBN7

चेन्नई टेस्ट: धोनी ने तोड़ा सचिन का कप्तानी रिकार्ड

Posted on Feb 25, 2013 at 02:08pm IST

चेन्नई। भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मे 224 रन बनाकर किसी भारतीय कप्तान की सर्वोच्च पारी खेलने का नया रिकार्ड आज कायम कर लिया।

धोनी ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का कप्तान के रूप मे 217 रन की सर्वोच्च पारी खेलने का रिकार्ड तोड़ दिया। धोनी ने अपनी इस पारी के दौरान कई रिकार्ड ध्वस्त किए लेकिन वह जिम्बाब्वे के एंडी फलावर का विकेटकीपर के रूप मे 232 रन की र्सवोच्च पारी खेलने का रिकार्ड तोड़ने से मामूली अंतर से चूक गए। लेकिन उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी विकेटकीपर की सर्वोच्च पारी का नया रिकार्ड कायम कर लिया। उन्होंने 1980 में विकेटकीपर तसलीम आरिफ के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 210 रन को कहीं पीछे छोड़ दिया।

भारतीय कप्तान ने 265 गेदों में 24 चौके और छह छक्के उड़ाते हुए 224 रन की पारी खेली। धोनी ने इसके साथ ही किसी भारतीय विकेटकीपर के सर्वोच्च स्कोर का भी नया रिकार्ड कायम कर लिया। उन्होंने बुधी कुंद्रन के 1964 में इंग्लैड के खिलाफ चेन्नई में ही बनाए गए 192 रन के रिकार्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

चेन्नई टेस्ट: धोनी ने तोड़ा सचिन का कप्तानी रिकार्ड
धोनी के 224 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भारतीय कप्तान का सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने मोहम्मद अजहरूद्दीन के 1998 मे कोलकाता मे बनाए 163 रन को भी पीछे छोड़ दिया। धोनी ने इस पारी के साथ ही टेस्ट क्रि केट मे 4000 रन भी पूरे कर लिए और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के आठवें विकेटकीपर बल्लेबाज है।

धोनी की यह पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज का चौथा र्सवश्रेष्ठ स्कोर है। उनसे आगे राहुल द्रविड (233) सचिन तेदुलकर (241) और वी वी एस लक्ष्मण (281) है।

भारतीय कप्तान का यह 74 टेस्टों में छठा शतक था। उन्होंने अपना पिछला शतक (144) नवंबर 2011 मे कोलकाता के ईडन गार्डन मे वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। धोनी नागपुर में इंग्लैड के खिलाफ पिछले मैच में 99 रन पर रन आउट हो गए थे लेकिन उसकी कसक उन्होंने यहां तूफानी दोहरे शतक के साथ दूर कर दी।

धोनी ने अपना टेस्ट करियर चेपक मैदान पर दिसंबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ शुरू किया था और अब इसी मैदान में उन्होंने पहला दोहरा शतक जड़ डाला। वह इस मैदान पर दोहरा शतक बनाने वाले आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। उनके खाते मे 74 टेस्टों में 39.87 के औसत से 4107 रन है।

धोनी कप्तान के रुप में स र्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए है। धोनी के खाते में अपनी कप्तानी में 44 मैचों से 2667 रन है जबकि मोहम्मद अजहरूद्दीन ने अपनी कप्तानी में 47 मैचों में 2856 रन और सुनील गावस्कर ने 47 मैचों मे 3449 रन बनाए।

धोनी टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाले 13वें भारतीय बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान बाएं हाथ के ओपनर गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया। टेस्ट टीम से बाहर चल रहे गंभीर के खाते में 54 मैचों से 4021 रन हैं।

भारत में अब टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने मे धोनी से आगे मोहिंदर अमरनाथ (4378), कपिल देव (5248), गुंडप्पा विश्वनाथ (6080), मोहम्मद अजहरुद्दीन (6215), दिलीप वेंगसरकर (6868), सौरभ गांगुली (7212), वीरेंद्र सहवाग (8478) वीवीएस लक्ष्मण (8781), सुनील गावस्कर (10122), राहुल द्रविड (13265) और सचिन तेदुलकर (15726) है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: India, Australia, Test Match, Chennai test, Ms dhoni, Sachin tendulkar, Record



पिछली खबर
हैदराबाद टेस्ट: सुरक्षा हालात पर BCCI की बैठक आज
अगली खबर
जीत की दहलीज पर इंडिया, पारी की जीत से चूकी स्कोर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

पाक क्रिकेट को इमरान खान ने किया बर्बादः आमिर सोहेल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाहर हो चुकी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने टीम के इस खस्ता हाल के लिए दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया है। 13:30 PM, Jun 17, 2013

जीत के दावे हुए हवा, नप सकते हैं पाक के कोच-कप्तान

चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी मैच में टीम इंडिया को हराने का दावा करने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच और कप्तान पर तलवार चल सकती है। 12:51 PM, Jun 17, 2013

IPL से जुड़े सबको मिलकर खेल अच्छा रखना होगाः शाहरुख

शाहरुख खान ने कहा है कि जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है और आईपीएल से जुड़े सभी लोगों को मिलकर ही क्रिकेट को अच्छा खेल बनाकर रखना होगा। 14:05 PM, Jun 14, 2013

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अशरफ के निलंबन पर लगाई रोक

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख जाका अशरफ के निलंबन पर रोक लगा दी है। 15:05 PM, Jun 13, 2013

करियर की नए सिरे से शुरूआत करना चाहता हूं: चव्हाण

आईपीएल छह में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण गिरफ्तारी झेल चुके राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर अंकित चव्हाण ने जमानत पर रिहाई के बाद कहा कि वह नए सिरे से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। 14:49 PM, Jun 13, 2013

वार्नर और जो रूट टकराए, गुस्साए क्रिकेटर के ट्विट्स

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में यह कहा गया कि डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता तोड़ी है। इस कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर बैठाया गया है। 14:36 PM, Jun 13, 2013
Photogallery
'शिखर' पर धवन
10:49 AM, Jun 12, 2013

फेसबुक के जरिए अपने लेडी लक से मिले थे शिखर धवन

धवन की इस सुनहरी कामयाबी के पीछे कड़ी मेहनत, जूनून और कभी हार न मानने का जज्बा तो है ही, लेडी लक का भी असर हैं। 10:31 AM, Jun 12, 2013
IBN7