IBN7 IBN7

अब पाक अखबार में छपा मोदी पर काटजू का विवादित लेख

  • ibnkhabar.com
Posted on Feb 25, 2013 at 02:46pm IST | Updated Feb 25, 2013 at 02:55pm IST

नई दिल्ली। गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी पर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और पूर्व न्यायधीश जस्टिस मार्केंडेय काटजू का लेख पाकिस्तान के अखबार में छपने से एक बार फिर राजनीतिक घमासान छिड़ता नजर आ रहा है। काटजू का लेख पाकिस्तानी अखबार ए एक्सप्रेस ट्रिब्यून में छपा है। शीर्षक दिया गया है, मोदी और 2002 का नरसंहार। इस पर बीजेपी ने काटजू पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

मोदी पर काटजू का लेख दो हफ्ते पहले ही द हिंदू में छपा था। इसमें काटजू ने गुजरात दंगों पर मोदी की भूमिका पर सवाल उठाए थे। साथ ही उन्होंने लोगों से सोच समझकर पीएम चुनने की अपील की थी। काटजू की टिप्पणी को लेकर खासा घमासान मचा और बीजेपी नेता अरुण जेटली ने काटजू से इस्तीफा देने की मांग की।

अब पाक अखबार में छपा मोदी पर काटजू का विवादित लेख

अरुण जेटली ने बीजेपी की बेवसाइट पर गैर-कांग्रेसी राज्यों पर काटजू के निशाना साधने के बारे में लिखा था कि ऐसा लगता है कि काटजू रिटायरमेंट के बाद नौकरी देने वालों का धन्यवाद दे रहे हैं। जेटली ने कहा कि चाहे पश्चिम बंगाल, बिहार या गुजरात की गैर-कांग्रेसी सरकार हो, काटजू हमेशा इनके बारे में अंगुली उठाते रहे हैं। जेटली ने कहा कि ये किसी कांग्रेसी नेता से भी ज्यादा कांग्रेसी है।

बीजेपी के इस तीखे हमले के बाद जस्टिस काटजू भी खुलकर मैदान में आ गए। उन्होंने कहा कि जेटली निजी हमले करने में लगे हैं। काटजू यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि तोड़-मरोड़कर तथ्यों को पेश करने वाले अरुण जेटली को राजनीति छोड़ देनी चाहिए। इसे लेकर कांग्रेस-बीजेपी में भी जुबानी जंग हुई। कांग्रेस ने काटजू की टिप्पणी को सही बताया, जबकि बीजेपी ने काटजू पर कांग्रेसी होने का आरोप लगा दिया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Justice katjoo, Narendra modi, Gujrat, Article, Arun jaitley, Pakistan News paper, The express tribune



पिछली खबर
सूर्यनेल्ली केस:कुरियन के खिलाफ FB कमेंट में 111 पर केस
अगली खबर
तिहाड़ में बंद चौटाला ने जेल के मोबाइल से दे दिया भाषण

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013

कांग्रेस बोली-मोदी की ‘नॉलेज’ कम, ‘समझ’ में भी नहीं दम!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और कनाडा में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। 14:52 PM, May 13, 2013

सीएम बने सिद्धारमैया, देंगे एक रुपये में 30 किलो चावल

शपथ ग्रहण समारोह के पूरा होते ही सिद्धारमैया ने जहां गरीबों को हर महीने एक रुपये में तीस किलो चावल देने का ऐलान किया तो घर बनाने के लिए दी जाने वाली रकम भी तकरीबन 50 हजार रुपये बढ़ा दी। 14:26 PM, May 13, 2013

'राष्ट्र का अपमान करने वाले MP पर कार्रवाई करे BSP'

भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रगीत बजने के समय संसद से बाहर जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। 13:12 PM, May 13, 2013
IBN7