वेटिकन सिटी। 16वें पोप बेनेडिक्ट की अंतिम सार्वजनिक प्रार्थना सभा सुनने के लिए वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर पर दो लाख से अधिक लोगों की भीड़ एकत्र हुई। भीड़ को रविवार को संबोधित करते हुए 85 साल के पोप ने कहा कि ईश्वर मुझे प्रार्थना और ध्यान के लिए स्वयं को समर्पित करने के उद्देश्य से बुला रहे हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि मैं चर्च छोड़ रहा हूं।
पोप ने कहा कि यदि ईश्वर मुझसे ऐसा कह रहे हैं तो इसलिए कि जिस समर्पण और प्रेम के साथ मैंने अब तक चर्च की सेवा की है, उसी समर्पण और प्रेम के साथ आगे भी ऐसा करता रहूं, लेकिन उस तरीके से, जो मेरी उम्र व मेरी ताकत के अनुरूप हो। आप सभी के स्नेह के लिए धन्यवाद।

16वें पोप बेनडिक्ट ने इस महीने की शुरुआत में पोप का पद छोड़ने की घोषणा कर दुनिया को चौंका दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अधिक उम्र और बीमार स्वास्थ्य के कारण 28 फरवरी को कैथोलिक चर्च के प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Vatican City, Pope Benedict's Resignation, St Peter's Square, Pope Benedict, Pilgrims, Prayer








कमेंट्स
0