IBN7 IBN7

कभी नहीं सोचा था कि एक दिन देश के लिए खेलूंगा: धोनी

Posted on Feb 26, 2013 at 04:45pm IST

चेन्नई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में आठ विकेट से मिली शानदार जीत के सूत्रधार कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का कहना है कि उन्होंने टेस्ट में दोहरे शतक के बारे में कभी सोचा नहीं था।

धोनी ने मैच के बाद कहा कि मैंने टेस्ट में दोहरे शतक के बारे में कभी नहीं सोचा था। मैंने तो देश के लिए खेलने के बारे में भी कभी नहीं सोचा था। धोनी ने इस मैच में अपने करियर की र्सवश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 224 रन बनाकर भारत की जीत की इबारत लिखी थी। उन्हें इस शानदार पारी के लिए मैन आफ द मैच घोषित किया गया।

कभी नहीं सोचा था कि एक दिन देश के लिए खेलूंगा: धोनी

अपनी पारी के बारे में धोनी ने कहा कि मेरे लिए बडे शॉट खेलने जरूरी थे। अगर आपके आसपास कई अतिरिक्त फील्डर मौजूद हैं तो एक खराब शॉट पर आपका काम तमाम हो सकता है। मैंने फील्ड को फैलाने के मकसद से बडे शॉट खेले थे। सचिन और पुजारा ने कुछ समय मैदान में गुजारा और फिर सचिन और विराट ने अहम साझेदारी की।

भारतीय कप्तान ने कहा कि हमारे शीर्ष बल्लेबाजो ने जो साझेदारियां की उसने ऑस्ट्रेलिया के गेदबाजों को थका दिया था। इससे मेरा काम आसान हो गया था। अश्विन ने आस्ट्रेलिया की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया और दूसरी पारी में हरभजन ने भी उनका पूरा साथ दिया।

धोनी ने कहा कि हमारे लिए अब फोकस बनाए रखना जरूरी है। इस जीत के साथ भारत ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच दो मार्च से हैदराबाद में शुरू होगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Test match, cricket, India, Australia, Chennai test, Mahendra dhoni, Double century, 224 runs



पिछली खबर
...और एक झटके में माही ने कर दिया दिग्गजों को खामोश
अगली खबर
अखबार नहीं पढ़ता और न ही देखता हूं टीवी: धोनी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
IBN7