नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी। सरकार ने खिलाड़ियों को हवाई खर्चा देने से इनकार कर दिया है जिसके चलते हॉकी इंडिया को ये फैसला लेना पड़ा। यह टूर्नामेंट 9 से 17 मार्च तक मलेशिया के इपोह में होना है।
इस टूर्नामेंट में हिस्सेदारी के संबंध में भारतीय खेल प्राधिकरण की जानकारी के मुताबिक सरकार टीम से जुड़ा कोई भी खर्च नहीं उठा सकती। सरकार को टीम की यात्रा का खर्च उठाना था, लेकिन उसने ऐन मौके पर हाथ खींच लिया है। साई ने साफ कर दिया है कि सरकार राष्ट्रीय टीम का हवाई यात्रा का खर्च नहीं उठा सकती इसलिए हॉकी इंडिया ने टूर्नामेंट में हिस्सेदारी से हाथ खींच लिया है। गौरतलब है कि सरकार ने हमेशा इस टूर्नामेंट के लिए राष्ट्रीय टीम के हवाई खर्च का भार उठाया है।

इस महीने की शुरुआत में हॉकी इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा करते हुए फॉरवर्ड खिलाड़ी दानिश मुज्तबा को कप्तान नियुक्त किया था। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए नई दिल्ली में प्रैक्टिस भी कर रही थी। भारत ने अब तक पांच बार सुल्तान अजलान शाह कप खिताब जीता है। 2012 में टीम तीसरे स्थान पर रही थी। यह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ की सूची में ग्रेड-1 का आयोजन है। लेकिन फिर भी सरकार के इन खिलाड़ियों का हवाई खर्चा उठाने से इनकार कर दिया।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Azlan Shah Cup, Hockey, Insian team, tour canceled, Malaysia








कमेंट्स
0