IBN7 IBN7

अखबार नहीं पढ़ता और न ही देखता हूं टीवी: धोनी

Posted on Feb 26, 2013 at 09:12pm IST

चेन्नई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगाकर धमाल मचाने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भले ही मीडिया तारीफों के पुल बांध रहा हो लेकिन कैप्टन कूल को इससे कोई सरोकार नहीं है क्योंकि उनका तो साफ कहना है कि वह न ही टीवी देखते है और न ही अखबार पढ़ते हैं।

भारत को आठ विकेट से मिली जीत के सूत्रधार रहे कप्तान धोनी ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं न ही टीवी देखता हूं और न ही अखबार पढ़ता हूं और यही मुझे बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करता है।

अखबार नहीं पढ़ता और न ही देखता हूं टीवी: धोनी

224 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बनने वाले धोनी ने यह पूछे जाने पर कि क्या दोहरे शतक का यह नया कीर्तिमान उनके जीवन और क्रिकेट करियर में कोई बदलाव लाने में मदद करेगा, उन्होंने कहा कि मैंने मैच में जैसा भी प्रदर्शन किया वह न तो टीवी के लिए था और न ही अखबार में सुर्खियां बटोरने के लिए।

कप्तान ने हालांकि माना कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका दोहरा शतक इंग्लैड के खिलाफ नागपुर टेस्ट में 90 रनों की पारी से एकदम अलग था। उन्होंने कहा कि दोनो टीमों के खिलाफ उनका प्रदर्शन मैच की मांग के अनुसार था।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: chennai, indian captain mahendra singh dhoni, don't read newspapers or watch TV, australia test match



पिछली खबर
कभी नहीं सोचा था कि एक दिन देश के लिए खेलूंगा: धोनी
अगली खबर
टेस्ट रैकिंग में धोनी, विराट और अश्विन की लंबी छलांग

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

सेमीफाइनल में धोनी सेना को करनी होगी श्रीलंका पर फतह

दूसरे सेमीफाइनल में जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सेना मैदान पर गुरुवार को श्रीलंका के सामने उतरेगी तो उसका लक्ष्य हर हाल में विपक्षी टीम को फतह करना होगा। 14:05 PM, Jun 19, 2013

पाक क्रिकेट को इमरान खान ने किया बर्बादः आमिर सोहेल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाहर हो चुकी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने टीम के इस खस्ता हाल के लिए दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया है। 13:30 PM, Jun 17, 2013

जीत के दावे हुए हवा, नप सकते हैं पाक के कोच-कप्तान

चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी मैच में टीम इंडिया को हराने का दावा करने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच और कप्तान पर तलवार चल सकती है। 12:51 PM, Jun 17, 2013

IPL से जुड़े सबको मिलकर खेल अच्छा रखना होगाः शाहरुख

शाहरुख खान ने कहा है कि जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है और आईपीएल से जुड़े सभी लोगों को मिलकर ही क्रिकेट को अच्छा खेल बनाकर रखना होगा। 14:05 PM, Jun 14, 2013

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अशरफ के निलंबन पर लगाई रोक

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख जाका अशरफ के निलंबन पर रोक लगा दी है। 15:05 PM, Jun 13, 2013

करियर की नए सिरे से शुरूआत करना चाहता हूं: चव्हाण

आईपीएल छह में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण गिरफ्तारी झेल चुके राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर अंकित चव्हाण ने जमानत पर रिहाई के बाद कहा कि वह नए सिरे से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। 14:49 PM, Jun 13, 2013

वार्नर और जो रूट टकराए, गुस्साए क्रिकेटर के ट्विट्स

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में यह कहा गया कि डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता तोड़ी है। इस कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर बैठाया गया है। 14:36 PM, Jun 13, 2013
Photogallery
'शिखर' पर धवन
10:49 AM, Jun 12, 2013
IBN7