नई दिल्ली। भारतीय कप्तान महेद्र सिंह धोनी, युवा बल्लेबाज विराट कोहली और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में पहले टेस्ट में भारत की आठ विकेट की शानदार जीत में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से आईसीसी टेस्ट रैकिंग में लंबी छलांग लगाई है।
धोनी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए चेन्नई में 224 रन बनाए। जबकि विराट ने 107 रन की पारी खेली। अश्विन ने पहली पारी मे 103 रन पर सात विकेट और दूसरी पारी मे 95 रन पर पांच विकेट सहित कुल 198 रन देकर 12 विकेट अपने नाम किए। धोनी को मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया।

भारत की पहली पारी के शतकधारी विराट ने दस स्थान की छलांग लगाई है और वह अब 35वे से 25वे नंबर पर पहुंच गए है। विराट के 628 रेटिंग अंक है जो उनकी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है। ऑफ स्पिनर अश्विन को मैच में 12 विकेट लेने का फायदा नौ स्थान की छलांग के साथ मिला है। अश्विन अब 20वे से 11वे स्थान पर पहुंच गए हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: new delhi, indian captain mahendra singh dhoni, test ranking, virat kohli, ashwin quantum leap, australia test match








कमेंट्स
0