कैरो। मिस्र के लक्जर शहर में एक गर्म हवा के गुब्बारे के फट जाने से 20 लोगों की मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी मिस्र के सरकारी टीवी चैनल ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक पर्यटक गाइड मोहम्मद के हवाले से कहा है कि यह हादसा मंगलवार को एकदम सुबह हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब तकरीबन 300 मीटर की ऊंचाई पर था तभी इंजन की आग के गुब्बारे तक पहुंच गई। जिससे गुब्बारे में आग लग गई।

मोहम्मद ने आगे कहा कि यह गुब्बारा स्काई क्रूज कंपनी का था। घायलों को लक्जर अंतर्राष्ट्रीय अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: cairo, egypt, luxor city, from a hot air balloon burst, killing 20 people








कमेंट्स
0