IBN7 IBN7

मरते तारे दे सकते हैं पृथ्वी के बाहर जीवन का सुराग

Posted on Feb 26, 2013 at 11:12pm IST

वाशिंगटन। अंतरिक्ष में जीवन की आखिरी सांसें गिन रहे कुछ तारे अपने आसपास जीवन से भरे किसी ग्रह का सुराग दे सकते हैं। यह कहना है हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के सिद्धांतकार अवी लोयब का। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के बाहर जीवन तलाश करने के लिए जिस तरह पहले तारों का अध्ययन करने की जरूरत है, वह है सफेद बौना अथवा श्वेत वामन तारे।

जब सूर्य के आकार का कोई तारा मरता है तो उसकी बाह्य परत में भारी उभार आ जाता है। उभार के बाद जो तप्त क्रोड़ बच जाता है उसे ही सफेद बौना कहते हैं।

मरते तारे दे सकते हैं पृथ्वी के बाहर जीवन का सुराग

लोयब और उनके सहयोगी डान माओज (तेल अवीव यूनिवर्सिटी) अनुमान करते हैं कि सबसे नजदीकी 500 सफेद बौनों का सर्वेक्षण करने पर हम पृथ्वी जैसे रहने लायक एक या अधिक ग्रहों का पता लगा सकते हैं।

हार्वर्ड-स्मिथसोनियन के एक वक्तव्य में कहा गया है कि यह उत्साहजनक नतीजे एक नए सैद्धांतिक अध्ययन से आया है। इसमें माना गया है कि श्वेत वामन तारों की परिक्रमा पृथ्वी जैसे ग्रह कर रहे हैं।

श्वेत वामन तारों के ग्रहों के पर्यावरण में आक्सीजन का पता आसानी से लगाया जा सकता है। यह सूर्य जैसे किसी तारे की परिक्रमा कर रहे पृथ्वी जैसे किसी ग्रह के पर्यावरण में मौजूद आक्सीजन का पता लगाने से कहीं ज्यादा आसान है।

एक सामान्य सफेद बौना पृथ्वी का आकार का होता है। इसे ठंडा और धुंधला होने में काफी वक्त लगता है। लेकिन इसके पास इतनी उष्मा हो सकती है कि वह अपने आस-पास के संसार को अरबों वर्ष तक गर्मी दे सके।

चूंकि सफेद बौना सूर्य से छोटा और मंद है इसलिए ग्रहों को इसके करीब होना चाहिए। ग्रहों के रहने योग्य होने के अलावा इसके सतह पर पानी भी होना चाहिए।

यह ग्रह करीब दस लाख मील की दूरी से सफेद बौने का प्रत्येक दस घंटे में एक चक्कर लगाता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: washington, life in space, twinkling stars can give clues to life beyond Earth, sun



पिछली खबर
आखिर 55 साल बाद पुस्तकालय में लौटी किताब!
अगली खबर
गलती से नाली में बहा दी हजारों लीटर शराब!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

8000 रुपए चुकाकर लीजिए सोने की चाय का मजा

चाय तो आपने कई तरह की पी होगी, लेकिन क्या कभी आपने सोने की चाय पीने के बारे में सोचा है? 16:45 PM, May 20, 2013

बारुदी सुरंग की तलाश के लिए अब मधुमक्खियां का सहारा

आज तक मधुमकि्खयां फूलो पर मंडराने के लिए जानी जाती थी लेकिन अब इनकी घ्राणशक्ति का फायदा उठाकर इन्हें बारुदी सुरंग का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। 14:44 PM, May 20, 2013

गूगल मैप ने 23 साल बाद अगवा बेटे को मां-बाप से मिलाया

इंटरनेट ने परिवार से बिछड़े लोगों को फिर माता-पिता से मिलाने का काम इस बार चीन में किया जहां पांच साल की उम्र में अपहृत एक बच्चा 28 साल की उम्र में अपने मूल परिवार से मिल सका। 15:20 PM, May 18, 2013

कनाडा में ढाई अरब साल पुराना पानी मिलने का दावा!

कनाडा में आनटेरियो के उत्तरी इलाके में स्थित एक खदान में खनिकों को लगभग 2.6 अरब साल पुराने पानी का पता चला है। 14:19 PM, May 17, 2013

गजब ! यहां फूफा-जीजा खींचते हैं दूल्हे की गाड़ी

बैलगाड़ी को दो बैल खींचते हैं, मगर छत्तीसगढ़ के एक खास कुनबे में विवाह के दौरान बैल की जगह दूल्हे के फूफा और जीजा ले लेते हैं। वे दोनों उस गाड़ी को खींचते हैं जिस पर दूल्हा सवार रहता है। 10:51 AM, May 17, 2013

तस्वीरों में देखें: बन रही है हवा में उड़ने वाली कार

जाम में फंस गए हैं तो फ्लाइ बटन दबाइए और उड़कर निकल जाइए। सच में, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने नए जेनरेशन के लिए उड़नेवाली कार डिजाइन की है। टेराफुगिया टीएफएक्स हवा में उड़ने और सही सलामत जमीन पर उतरने में सक्षम है। 12:20 PM, May 10, 2013

अब मास्क पहन कर आप भी पा सकते हैं सुपर पॉवर!

ब्रिटेन के कुछ छात्रों ने एक ऐसा मास्क बनाया है जो सुपरमैन की अनोखी शक्तियों से भरा है। 14:06 PM, May 09, 2013

छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, 13 साल में जेईई परीक्षा पास

भोजपुर जिले के 13 साल के सत्यम ने 292 अंक हासिल कर देश में अपनी प्रतिभा का परचम एक बार फिर लहराया है। 16:36 PM, May 08, 2013

मॉल में गुप्त घर बनाकर सालों तक छुपे रहे आठ अमेरिकी

टाउनसेड का कहना है कि वह इसे आर्ट समझता है और उसकी यह गुप्त योजना मॉल में रहने की अमेरिकी ख्वाब की पूर्ति है। 11:23 AM, May 08, 2013
IBN7