IBN7 IBN7

बंसल की बाजीगरी, किराया बढ़ाये बिना रेल सफर महंगा!

Posted on Feb 26, 2013 at 11:25pm IST | Updated Feb 26, 2013 at 11:49pm IST

नई दिल्ली। रेल बजट आ गया और उसमें वादों के ढेरों डिब्बे नजर आए, कहने को रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने किराया नहीं बढ़ाया, लेकिन चोर दरवाजे से ट्रेन का सफर खासा महंगा बना दिया। अब तत्काल टिकट बुक करवाना और महंगा हो जाएगा, रिजर्वेशऩ करवाना और टिकट कैंसिल करवाने पर भी ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे, सुपरफास्ट के लिए चार्ज भी बढ़ा दिया गया है। अब तक लालू प्रसाद यादव ऐसी बाजीगरी के लिए जाने जाते थे, 17 सालों में पहली बार किसी कांग्रेसी रेल मंत्री का बजट भी आज उसी पटरी पर दौड़ा।

दरअसल अगर आप इस बात पर खुश है कि रेल मंत्री ने आपकी जान बख्श दी। उन्होंने इस महंगाई में रेल किराए की तरफ से आपको राहत दे दीं, तो आप भारी गलतफहमी में हैं। हालांकि रेल मंत्री पवन बंसल बजट से पहले ही रेल भाड़ा बढ़ा चुका थे। लेकिन बजट में उन्होंने जो बाजीगरी दिखाई है वो जेब जलाने वाली है। जरा गौर फरमाएगा आप भी।

बंसल की बाजीगरी, किराया बढ़ाये बिना रेल सफर महंगा!

अपने ऐलान में रेल मंत्री पवन बंसल ने ये कहा है कि आरक्षण शुल्क महंगा होगा। टिकट रद्द कराना महंगा होगा। तत्काल बुकिंग भी महंगी होगी। और सुपरफास्ट चार्ज में भी बढ़ोतरी की जाएगी।




1. यात्री किरायों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं

2. सुपरफास्ट ट्रेनों, कैंसिलेशन चार्ज आदि में हम कुछ बढ़ोतरी कर सकते हैं

लेकिन पवन बंसल के शब्दों की ये बाजीगरी जनता को कैसे भारी पड़ेगी आप भी जानिए।

सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि आरक्षण शुल्क में बढ़ोतरी का असर ये आपके सारे ख्वाब तोड़ देगी। जेब को जलाएगी। और महंगाई से रुलाएगी। आरक्षण शुल्क में महंगाई शुरु होती है एसी चेयर कार से। फिलहाल आप एसी चेयर कार के लिए आरक्षण शुल्क 25 रुपये देते हैं। लेकिन अब आपको 40 रुपये देने होंगे। इसी तरह एसी 3 इकॉनॉमी क्लास और एसी थ्री टियर में में 25 रुपये की जगह 40 रुपये। फर्स्ट क्लास और एसी टू टियर में 25 रुपये की जगह 50 रुपये। एसी फर्स्ट और एक्जीक्यूटिव क्लास में 35 रुपये की जगह 60 रुपये देने होंगे।

रेल मंत्री ने अगला झटका दिया है तत्काल टिकटों की बुकिंग में। जरा गौर फरमाइए रेल मंत्री की इस बाजीगरी पर, अब टिकटों की तत्काल में महंगाई का असर शुरू होता है स्लीपर क्लास से। स्लीपर में तत्काल बुकिंग में अब तक खर्च होता था कम से कम 75 रुपये लेकिन अब आपको 90 रुपये देने होंगे यानि 15 रुपये ज्यादा। इसी तरह एसी चेयर कार में कम से कम 75 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है यानि 25 रुपये का झटका। एसी थ्री में अब तक आप देते थे कम से कम 200 रुपये लेकिन अब देना होगा 250 रुपये यानि 50 रुपये की चपत। एसीटू में तत्काल बुकिंग की रकम 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है। यानि 100 रुपये ज्यादा।

हम बता दे कि रेलवे सभी ट्रेनों में एक तिहाई सीटें तत्काल के लिए रखती है। यानि तत्काल में टिकट बुक कराने वालों की संख्या बड़ी है। लेकिन रेल मंत्री को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वो वित्तीय हालत का रोना रो रहे हैं। बहरहाल आरक्षण और तत्काल में रेल मंत्री की तरफ से आम आदमी को ये तोहफा देख लिया आपने।

अब जानिए आप कैंसिलेशन में भी कमाई का क्या गणित निकाला है रेल मंत्री ने। अब अगर आप कन्फर्म टिकट कैंसिल कराते हैं तो सेकेंड क्लास में आपको देने होते हैं 20 रुपये लेकिन अब दस रुपये ज्यादा यानि 30 रुपये देना होगा। स्लीपर क्लास में 40 रुपये की जगह 60 रुपये। एसी चेयर कार, एसी थ्री इकॉनॉमी और एसी थ्री टियर में 60 रुपये की जगह 90 रुपये। एसी 2 टियर में 60 रुपये की जगह 100 रुपये। जबकि एसी फर्स्ट और एक्जीक्यूटिव क्लास में 70 रुपये की जगह 120 रुपये देने होंगे।

कैंसिलेशनल चार्ज में बढ़ोतरी की लिस्ट लंबी है। वेटिंग लिस्ट और आरएसी टिकट के कैंसिलेशन भी अब आप पर भारी पड़ेगा। अगर दूसरे दर्जे की टिकट आप कैंसिल कराते हैं तो पहले दस रुपये देते थे। जबकि अब आपको 15 रुपया देना होगा। इसी तरह स्लीपर क्लास से लेकर एसी चेयर कार, एसी थ्री इकॉनॉमी क्लास, एसी थ्री टियर, एसी टू टियर, एसी फर्स्ट क्लास और एसी एक्जीक्यूटिव क्लास में आरक्षण रद्द कराने पर मौजूदा 20 रुपए की जगह तीस रुपये देना होगा।

लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। तेल सरचार्ज को कैसे भूल सकते हैं आप। डीजल की कीमतें अब बाजार के हवाले हैं। तो जब-जब डीजल की कीमतें बढ़ेंगी आपको रेल किराये में भी झटका लगना तय है। पिछले दिनों रेल मंत्री पवन बंसल ने ऐसा किया भी था। अब इस काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उन्होंने बकायदा रेल भाड़ा प्राधिकरण का गठन कर दिया है। जो साल में दो बार रेल किरायों की समीक्षा करेगा। ये देखेगा कि डीजल की कीमतों का रेलवे पर कितना असर हो रहा है। तो आने वाले दिनों में और भी झटकों के लिए तैयार रहिए रेल मंत्री की बाजीगरी आपको अभी और भारी पड़ने वाली है।

इसे कहते हैं चोर दरवाजे से सेंध मारना। रेल मंत्री पवन बंसल ने चुपके से रेल यात्रा खासी महंगी बना दी। इतना ही नहीं उन्होंने आने वाले वक्त में महंगाई की आग लगाने का भी इंतजाम कर दिया। महंगे डीजल का रोना रोते हुए माल भाड़े की ढुलाई पर फ्यूल सरचार्ज लगा दिया गया है। साफ है रेलवे जिन चीजों को ढोता है उन सबकी कीमत बढ़ेगी। यानि कोयला, केरीसीन, अनाज और सीमेंट सब महंगे हो सकते हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Rail Budget 2013, Pawan Bansal, Rail Ministry, Indian Railway, fair hike, bjp, congress



पिछली खबर
देखें: विजय चौक पर रेल बजट पर बड़ी बहस में भिड़े नेता
अगली खबर
राज ठाकरे के काफिले पर पथराव, MNS का उपद्रव

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013

कांग्रेस बोली-मोदी की ‘नॉलेज’ कम, ‘समझ’ में भी नहीं दम!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और कनाडा में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। 14:52 PM, May 13, 2013

सीएम बने सिद्धारमैया, देंगे एक रुपये में 30 किलो चावल

शपथ ग्रहण समारोह के पूरा होते ही सिद्धारमैया ने जहां गरीबों को हर महीने एक रुपये में तीस किलो चावल देने का ऐलान किया तो घर बनाने के लिए दी जाने वाली रकम भी तकरीबन 50 हजार रुपये बढ़ा दी। 14:26 PM, May 13, 2013

'राष्ट्र का अपमान करने वाले MP पर कार्रवाई करे BSP'

भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रगीत बजने के समय संसद से बाहर जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। 13:12 PM, May 13, 2013
IBN7