IBN7 IBN7

राज ठाकरे के काफिले पर पथराव, MNS का उपद्रव

Posted on Feb 27, 2013 at 07:08am IST | Updated Feb 27, 2013 at 02:47pm IST

मुंबई। महाराष्ट्र में एमएनएस और एनसीपी की लड़ाई सड़कों पर आ गई है। मंगलवार की रात अहमदनगर में एमएनएस अध्यक्ष राजठाकरे के काफिले पर पथराव हुआ। आरोप अजित पवार के समर्थकों पर है। जवाब में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने मुंबई और ठाणे में एनसीपी के दफ्तरों पर हमले किए और अजीत पवार के पुतले फूंके। पुलिस ने पुतला फूंक रहे 15-20 लोगों को हिरासत में ले लिया।

तस्वीरों में देखें:जब राज ठाकरे के काफिले पर चले पत्थर

राज ठाकरे के काफिले पर पथराव, MNS का उपद्रव
एमएनएस कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ शरद पवार के भतीजे और राज्य के उप मुख्यमंत्री का पुतले और पोस्टर जलाए, बल्कि एनसीपी के दफ्तरों पर भी हमला किया। एमएनएस कार्यकर्ताओं का गुस्सा ये खबर मिलने के बाद भड़का कि अहमदनगर में अजित पवार समर्थकों ने राजठाकरे के काफिले पर हमला किया। बाद में पुलिस ने पुतला फूंक रहे 15-20 लोगों को हिरासत में ले लिया।




दरअसल एमएनएस नेता राजठाकरे आजकल पूरे महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इनदिनों उनका काफिला एनसीपी के दबदबे वाले इलाकों से गुजर रहा है। पिछले दिनों सोलापुर में राज ने अजित पवार और आर आर पाटिल की चुटकी ली थी। इसके विरोध में अहमदनगर में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए। छोटामोटी झड़प भी हुई और पथराव की खबरें भी सामने आईं है। मगर एमएनएस नेता इस बाते से इनकार कर रहे हैं।

राज ठाकरे ने जिस तरह से सोलापुर में असंसदीय भाषा का उपयोग किया था पार्टी का कार्यकर्ता उससे नाराज था। आज राज ठाकरे के खिलाफ कुछ प्रदर्शन किया गया था। एनसीपी के कई कार्यालय हैं। खबर है कि कुछ लोगों ने पार्टी कार्यालय पर पत्थर फेंके हैं। रात में ही मुंबई और ठाणे के एनसीपी दफ्तरों पर हमले शुरु हो गए। हिंगोली में एनसीपी दफ्तर पर हमला किया गया, एनसीपी नेता आसिफ भामला की गाड़ी के साथ तोड़-फोड़ की गई। भामला समर्थकों ने थाने में जाकर हंगामा मचाया। उधर ठाणे में भी एनसीपी के दफ्तर पर पत्थरबाजी की गई। ये वही दफ्तर है जहां एनसीपी नेता जीतेंद्र आह्वाड बैठते हैं।

आह्वाड का कहना है कि हमला उनकी गैरमौजूदगी में छिपकर किया गया। मैं उठ कर गया ही था कि पाता चला कि किसी ने हमला किया। एनसीपी दफ्तरों पर हमले की खबर मिलते ही पुलिस सतर्क हुई। पुलिस ने तत्काल एनसीपी दफ्तरों की सुरक्षा कड़ी कर दी। पुलिस की गाड़ियां एनसीपी दफ्तरों के इर्द-गिर्द चक्कर काटने लगीं। उधर दफ्तरों पर हमले की खबर पाते ही एनसीपी कार्यकर्ता भी लामबंद होने लगे और करारा जवाब देने की बात करने लगे।

दरअसल अगले साल लोकसभा चुनाव हैं और उसके बाद विधानसभा चुनाव भी। इन दोनों चुनावों में राज ठाकरे की एमएनएस अब तक कोई कामयाबी नहीं हासिल कर सकी है। लिहाजा एकला चलो का नारा दे चुके राजठाकरे अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने की कवायद में लगे हैं, लेकिन अब तक एमएनएस की कारगुजारियों से मुंह फेरती रही एनसीपी अचानक इतनी आक्रामक क्यों हैं ये चौंकाने वाली बात है। कुछ लोग इसे पवार परिवार की अंदरूनी कलह और अजित पवार की अपनी छवि चमकाने की कवायद भी मान रहे हैं।

राज ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि वो फिलहाल एकला चलेंगे। ऐसे में उनके आगे अपने लिए ज्यादा जगह बनाने की चुनौती है लिहाजा वो इस कवायद में हैं और एनसीपी को अपने गढ़ बचाने की। लिहाजा ये टकराव आगे क्या रंग लेता है ये देखने की बात होगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Raj Thakre, MNS, NCP, Ajit Pawar, Stone Pelting



पिछली खबर
बंसल की बाजीगरी, किराया बढ़ाये बिना रेल सफर महंगा!
अगली खबर
देखें: जब राज ठाकरे के काफिले पर चले पत्थर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013
IBN7