IBN7 IBN7

कोलकाता के बाजार में भीषण आग, 19 जिंदा जले फोटो

Posted on Feb 27, 2013 at 08:29am IST | Updated Feb 27, 2013 at 03:25pm IST

कोलकाता। कोलकाता के सूर्यसेन बाजार में सुबह-सुबह भयंकर आग भड़क गई है। आग में जलकर 19 लोगों की मौत हो गई है। आग को बुझाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियों को लगाया गया है। वहीं सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हादसा स्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

फोटो

आग कागज के एक गोदाम से भड़की और इसके बाद इसने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में प्लास्टिक के सामान रखे थे। सूत्रों के मुताबिक आग बुझाने में मुश्किलें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि आग में कुछ लोग फंसे हुए भी हो सकते हैं। आग की वजह से सावधानी बरती जा रही है। सूर्यसेन बाजार बहुत ही भीड़भाड़ वाला इलाका है और ये सियालदाह स्टेशन से सटा हुआ है। इस इलाके में प्रिंटिंग का काम ज्यादा होता है। सूर्यसेन बाजार के नजदीक एक घनी बस्ती भी है।

कोलकाता के बाजार में भीषण आग, 19 जिंदा जले <a href='http://khabar.ibnlive.in.com/photogallery/'><font color=red>फोटो</font></a>

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आग में जलकर मरनेवाले लोगों के परिजनों को दो लाख रुयए मुआवजा दिया जाएगा। वहीं गंभीर रूप से जख्मी लोगों को 50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने दुकान में सोने वाले दुकानदारों के लिए नाइट शेल्टर बनाया है, लेकिन उन्होंने नाइट शेल्टर में सोने से इंकार कर दिया। आमरी आगजनी मामले के बाद सरकार ने सभी से ये कहा था कि सुरक्षा के मानको का पूरा ध्यान रखें लेकिन किसी ने उन मानकों का पालन नहीं किया। बस्तियों में बने दुकानदारों को सरकार ने पहले ही मना किया था कि वो दुकान में नहीं सोएं।




पुलिस के मुताबिक सूर्यसेन नगर में आज तड़के 3.50 बजे आग लगी। उस वक्त लोग गहरी नींद में सोए थे। आग में झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Suryasen Bazar, Paper, Godown, Firebrigade, Controll,



पिछली खबर
अलीगढ़: मीट फैक्ट्री में भीषण आग, भारी नुकसान का अनुमान
अगली खबर
बापू को बनाया शराब मुक्ति का ब्रांड एंबेसडर, हंगामा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
पानी-पानी दिल्ली
20:42 PM, Jun 19, 2013
Photogallery
रीडर्स क्लिक
16:55 PM, Jun 19, 2013

डॉक्टर की करतूत, पथरी के बदले महिला की किडनी निकाली

दिल्ली से सटे पलवल के हसनपुर इलाके में एक डॉक्टर को पुलिस ने किडनी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने पथरी के ऑपरेशन के बहाने एक महिला की किडनी निकाल ली थी। 10:25 AM, Jun 14, 2013

आगरा-कानपुर रोडवेज की बस में लूटपाट, कंडक्टर घायल

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में बदमाशों ने मंगलवार तड़के राज्य परिवहन निगम की एक बस में यात्रियों से लूटपाट की और विरोध करने पर परिचालक को घायल कर दिया। 11:23 AM, Jun 11, 2013

पत्रकार होते हैं सबसे बदकिस्मत पेशेवर: डॉ. लिंग्दोह

मेघालय की श्रम मंत्री एम एमपरीन लिंग्दोह ने सोमवार को कहा कि पत्रकार सबसे बदकिस्मत पेशेवर हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से अपना काम करते समय आत्मविश्लेषण करने की अपील भी की। 14:26 PM, Jun 10, 2013
Photogallery
मुंबई पर फिर आफत
11:10 AM, Jun 10, 2013

रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, 10 साल के लिए अंदर

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की एक अदालत ने थाने में सामूहिक बलात्कार की झूठी शिकायत करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर आरोपी महिला को दस साल की सजा सुनाई है। 14:28 PM, May 29, 2013

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013
IBN7