IBN7 IBN7

बापू को बनाया शराब मुक्ति का ब्रांड एंबेसडर, हंगामा

Posted on Feb 27, 2013 at 07:28am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बापू को शराब विरोधी अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने को लेकर विपक्ष ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। वो बापू को ब्रांड एंबेसडर बनाने वाले पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

हंगामे के कारण अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। इस मुद्दे पर चर्चा की इजाजत नहीं दिए जाने से नाराज कांग्रेस विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया।

प्रश्नकाल के बाद धरमजीत ने इस प्रकरण पर स्थगन कर चर्चा कराने की मांग की। अध्यक्ष के अनुमति न देने पर भी सदस्य बोलते रहे। तब अध्यक्ष ने कहा कि यह सब रिकार्ड में नहीं आएगा। विधायक मोहम्मद अकबर समेत कई सदस्य एक साथ खड़े होकर बोलने लगे। सदन में शोर होने लगा। स्पीकर ने सबसे बैठने का आग्रह किया। सदस्यों के शांत नहीं होने पर कौशिक ने सदन की कार्यवाही पहले 5 मिनट के लिए और फिर 15 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने अध्यक्ष से चर्चा की अनुमति देने का निवेदन किया, लेकिन वो टस से मस नहीं हुए। उन्होंने कहा कि स्थगन की गंभीरता को सदस्य जानते हैं। ऐसी कोई परिस्थिति नहीं है कि स्थगन लाया जाए। सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद अकबर ने यह कहते हुए सदन से बहिर्गमन का ऐलान किया कि इस विषय पर सरकार की ओर से वक्तव्य आना चाहिए था। इसके बाद नारे लगाते हुए विपक्षी विधायक सदन से उठ कर चले गए।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Mahatama gandhi, Bbrand ambassador, Anti alcohol campaign



पिछली खबर
कोलकाता के बाजार में भीषण आग, 19 जिंदा जले फोटो
अगली खबर
यूपी: लखनऊ में दुकानदार की हत्या, हत्यारे फरार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013

यूपी में अगवा दलित किसानों के शव मिले, पीएसी तैनात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा क्षेत्र से अपहृत किए गए चार दलितों के शव बुधवार की सुबह संभल जिले के असमौली क्षेत्र से बरामद किए गए। 10:36 AM, May 08, 2013
IBN7