लंदन। घाना के कार्डिनल पीटर टर्कसन पोप बनने की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे है और अगर वह पोप बन जाते है तो यह वेटिकन के इतिहास में पहला मौका होगा जब कोई गैर यूरोपीय व्यक्ति ईसाइयों की इस सर्वोच्च संस्था के सर्वोच्च पायदान पर जगह बनाने में कामयाब हुआ हो।
ऑयरलैंड की सट्टा लगाने वाली कंपनी ‘पैडी पावर’ के अनुसार फादर टर्कसन के नाम पर लोग सबसे अधिक पैसा लगा रहे हैं। अगर वो वाकई में पोप बन जाते हैं तो उनके नाम पर पैसा लगाने वाले हर व्यक्ति को प्रति चार पौंड के मुकाबले सात पौंड का मुनाफा होगा। इतालवी पादरी एंजेलो स्कोला दूसरी पसंद माने जा रहे हैं।
पैडी पावर के एक प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि पोप बेनेडिक्ट 16वें की विदाई से चर्च में एक ऐसा निर्वात बन जाएगा जिसे सरलता से भर पाना मुमकिन नहीं होगा। हम कामना करते है कि उनका आगे का जीवन मंगलमय हो। पोप 28 अगस्त को अपना पद छोड़ देंगे।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Cardinal Turkson, Pope, Paddy Power








कमेंट्स
0