IBN7 IBN7

काफी पहले से थी ईरान पर साइबर हमले की योजना

Posted on Feb 27, 2013 at 08:19am IST

सैन फ्रांसिस्को। ईरान के परमाणु केंद्रों को ध्वस्त करने के लिए तैयार किए गए स्टक्सनेट वायरस मामले में हुए एक नए खुलासे से पता चला है कि साल 2005 में जब वहां का परमाणु कार्यक्रम बेहद शुरुआती चरण में था तभी से इस वायरस हमले की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई थी।

साइबर सुरक्षा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सिमेटेक कार्पोरेशन के शोधर्कताओं ने इस वायरस पर मंगलवार को जारी की गई 18 पन्नों की रिपोर्ट में बताया कि इस हमले को अंजाम देने के लिए शुरुआती वायरस साल 2005 में तैयार किया गया था। इस वायरस को स्टक्सनेट 0.5 का नाम दिया गया है। इजरायल और अमेरिका को इस वायरस को तैयार करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है।

कंपनी के शोधर्कता लियाम ओ मुरखु ने कहा कि यह तथ्य वाकई में आश्चर्यचकित कर देता है कि इस वायरस पर साल 2005 से ही काम चल रहा था। ईरान उस समय अपने परमाणु कार्यक्रम के बेहद शुरुआती चरण में था। उन्होंने बताया कि इसे ईरान के खिलाफ साल 2007 में साइबर युद्ध में उतार दिया गया था। शोधर्कताओ ने वायरस ग्रस्त कंप्यूटरो में से निकाले गए हजारो वायरसों के बीच में से स्टक्सनेट 0.5 को ढूंढ कर निकाला है।

काफी पहले से थी ईरान पर साइबर हमले की योजना
स्टक्सनेट का पता साल 2010 में चला था और यह पहला वायरस जो औद्योगिक क्षेत्र को नेस्तनाबूत करने का सामर्थ्य रखता था। इस वायरस का लक्ष्य ईरान के नेन्तांज स्थित परमाणु संवर्धन केंद्र में ईंधन छड़ों तक हेक्साफलोराइड गैस लेकर जाने वाले वाल्वो पर हमला करने का था। वायरस को इतनी चालाकी से तैयार किया गया था कि यह वैज्ञानिको की नजरों में आए बिना बड़ी सरलता से अपना काम कर गुजरता।

इस वायरस का साल 2010 में पता लगने के साथ ही शोधर्कताओं ने इससे मिलते जुलते कई और खतरनाक वायरसो को भी ढूंढ़ निकाला जिनमे फलेम डुगु और गौस शामिल है। स्टक्सनेट 0.5 को फलेम के कोड पर ही तैयार किया गया है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Iran, Cyber attack, Simtek Corporation, Computer virus



पिछली खबर
पहले अश्वेत पोप बन सकते हैं घाना के कार्डिनल टर्कसन
अगली खबर
लव अफेयर का खुलासा करने वाली बुक से कान घबराए

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

हरम में जाने से बचने के लिए ब्रिटेन भाग निकली युवती

दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड से भाग कर ब्रिटेन पहुंची 22 वर्ष की एक युवती ने आश्रय की दरख्वास्त की है। इस युवती ने 13 पत्नियों वाले स्वाजी बादशाह मस्वाती-तृतीय के हरम में शामिल होने से इंकार कर दिया है। 20:51 PM, May 19, 2013

पाक आर्मी चीफ कयानी ने चौंकाया, शरीफ से की मुलाकात

पाकिस्तान के एक अखबार ने सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी की परंपरा तोड़ कर देश की अगली सरकार के संभावित मुखिया नवाज शरीफ से मुलाकात करने की सराहना की है। 19:27 PM, May 19, 2013

कॉलगर्ल के साथ 'आपत्तिजनक' हालत में देखा तो मार डाला

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के निकटवर्ती इलाके के एक घर में एक व्यक्ति को यौनकर्मी के साथ 'आपत्तिजनक' हालत में पाए जाने के बाद लोगों ने उसकी जान ले ली। 18:28 PM, May 19, 2013

ईरान: मोसाद-CIA के लिए जासूसी के आरोप में 2 को फांसी

ईरान ने अपने ही देश के दो जासूसों को रविवार को फांसी दे दी। उन्हें अमेरिका की खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) और इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए काम करने का दोषी ठहराया गया था। 18:25 PM, May 19, 2013

मेहनत-मजदूरी कर चीनी PM के ताज तक पहुंचे कच्छ्यांग

बेहद साधारण परिवार में पले-बढ़े चीन के प्रधानमंत्री ली कच्छ्यांग आज दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की बागडोर संभाले हुए हैं। चीन के आनहुई प्रांत में जन्मे ली को सांस्कृतिक क्रांति के दौरान खेतों में मेहनत-मज़दूरी करनी पड़ी थी। 16:42 PM, May 19, 2013

सारिया में कार बम ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत, 10 घायल

सीरिया की राजधानी दमिश्क में शनिवार रात एक कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए हैं। 14:35 PM, May 19, 2013

इराक में पुलिस अधिकारी की बीवी बच्चों के साथ हत्या

इराक की राजधानी बगदाद में कल एक अज्ञात बंदूकधारी ने आतंकवाद निरोधक अभियान से जुड़े एक पुलिस अधिकारी उनकी पत्नी और बच्चों की हत्या कर गोली मारकर हत्या दी। 11:29 AM, May 19, 2013

पाक: इमरान खान की पार्टी की महिला नेता की हत्या

पाकिस्तान के कराची में दो बंदूकधारियों ने कल रात पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी की एक वरिष्ठ महिला नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। 11:09 AM, May 19, 2013

गूगल मैप ने 23 साल बाद अगवा बेटे को मां-बाप से मिलाया

इंटरनेट ने परिवार से बिछड़े लोगों को फिर माता-पिता से मिलाने का काम इस बार चीन में किया जहां पांच साल की उम्र में अपहृत एक बच्चा 28 साल की उम्र में अपने मूल परिवार से मिल सका। 15:20 PM, May 18, 2013

न्यूयार्क में दो रेलगाड़ियों में टक्कर, 60 लोग घायल

अमेरिका के न्यूयार्क सिटी के नजदीक शुक्रवार शाम अतिव्यस्त समय में दो यात्री रेलगाड़ियों के बीच हुई टक्कर में 60 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। 10:40 AM, May 18, 2013
IBN7