IBN7 IBN7

जल्द मिलेगा किंगफिशर को कर्ज वसूली का नोटिस

Posted on Feb 27, 2013 at 09:50am IST

नई दिल्ली। बैंकों ने किंगफिशर एयरलाइंस से कर्ज वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी के सबसे बड़े लेनदार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि किंगफिशर एयरलाइंस को कर्ज वसूली का नोटिस 1 महीने में मिल जाएगा।

एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्ण कुमार ने कहा है कि बैंकों ने कर्ज वसूली के लिए एक कमेटी बना ली है। और ये कमेटी कर्ज वसूलने के लिए कानूनी सलाह ले रही है।

वहीं किंगफिशर एयरलाइंस का नुकसान इंडिगो का फायदा बन गया है। सूत्रों के मुताबिक किंगफिशर एयरलाइंस के खाली हुए स्लॉट के लिए इंडिगो सबसे बड़ी दावेदार है। जानकार भी मानते हैं कि अब इंडिगो कमाऊ विदेशी रूट के अधिकार मांगेगी खासकर दुबई और थाईलैंड के रूट।

इंडिगो के अलावा स्पाइसजेट भी विदेशी रूट के लिए दावा पेश करेगी। लेकिन इंडिगो के पास 16 नए एयरबस विमान आने वाले हैं ऐसे में उसकी दावेदारी ज्यादा मजबूत होगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Kingfisher, Debt recovery, Notice, Kingfisher airlines



पिछली खबर
रेल बजट पेश होने से पहले रेल संबंधी शेयर गिरे
अगली खबर
11 मार्च से सीडीएमए स्पेक्ट्रम की नीलामी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

इंफोसिस टैक्स डिमांड के खिलाफ अपील करेगी

इंफोसिस 577 करोड़ रुपये के टैक्स डिमांड के खिलाफ अपील करेगी। ये टैक्स डिमांड विदेश में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से हुई कमाई और स्पेशल इकोनॉमिक जोन की कमाई पर की गई है। 10:38 AM, May 21, 2013

टेलीकॉम कंपनियों पर CAG ने लगाया मिलीभगत का आरोप

सीएजी ने टेलीकॉम मंत्रालय को भेजे अपने पत्र में आरोप लगाया है कि पिछले दो बार के स्पेक्ट्रम ऑक्शन में टेलीकॉम कंपनियों ने कार्टेल की तरह काम किया है। 10:36 AM, May 21, 2013

DGCA के 4 अफसरों पर कार्रवाई होगी: अजित सिंह

विमानन मंत्री अजित सिंह ने एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए के 3 असिस्टेंट डायरेक्टरों और एक डायरेक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है। 10:35 AM, May 21, 2013

शेयर बाजार में मिला जुला रुख, सेंसेक्स में मामूली तेजी

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मिला जुला रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 1.10 अंकों की तेजी के साथ 20,225.08 पर खुला। 10:02 AM, May 21, 2013

SEBI को ज्यादा अधिकार मिलें: यू के सिन्हा

बाजार नियामक के तौर पर सेबी ने अपनी साख बनाई है लेकिन हाल में हुए एक के बाद एक चिट फंड घोटाले ने उसकी भूमिका को लेकर नई बहस शुरू कर दी है। 08:33 AM, May 21, 2013

मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनियों पर जल्द कसेगा शिकंजा

मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनियों पर जल्द शिकंजा कस सकता है। मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनियों के रेगुलेशन से जुड़े सुझाव देने के लिए बनाई गई कि मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनियों के लिए अलग से किसी सेंट्रल लॉ की जरूरत नहीं है। 08:32 AM, May 21, 2013

अगर कार खरीदने जा रहे हैं तो इन खतरों से रहें सावधान!

अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो कार के बारे में थोड़ी जानकारी जरूर जुटा लीजिए। ऐसा भी हो सकता है कि जो कार आप खरीदने जा रहे हैं उसके पार्ट्स कुछ सालों में मिले ही नहीं। 08:31 AM, May 21, 2013

50 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स!

ढ़ाई साल की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मुनाफा वसूली की वजह से बाजार 0.5 फीसदी तक गिरे। सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 20,235 और निफ्टी 30 अंक गिरकर 6,157 पर बंद हुए। 20:28 PM, May 20, 2013

आरबीआई हो होमलोन रेगुलेटरः एसबीआई

होम लोन के लिए अलग से रेगुलेटर बनाए जाने का एसबीआई ने विरोध किया है। एसबीआई के चेयरमैन प्रतीप चौधरी का कहना है कि होम लोन के लिए अलग से रेगुलेटर होने की बजाय आरबीआई को ही रेगुलेटर बनना चाहिए। 13:46 PM, May 20, 2013

गोल्ड खरीदने का गोल्डेन चांस, 25 हजार के नीचे पहुंचा

सोने के दामों में एक बार फिर गिरावट आई है, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जोरदार गिरावट का असर घरेलू बाजार में सोने और चांदी के दामों में देखने को मिल रहा है। 12:51 PM, May 20, 2013
IBN7