IBN7 IBN7

11 मार्च से सीडीएमए स्पेक्ट्रम की नीलामी

Posted on Feb 27, 2013 at 09:54am IST | Updated Feb 27, 2013 at 08:16pm IST

नई दिल्ली। सीडीएमए स्पेक्ट्रम की नीलामी 11 मार्च से होगी। पहले ये नीलामी जीएसएम स्पेक्ट्रम की नीलामी खत्म होने के 2 दिन के बाद होनी थी। लेकिन किसी कंपनी के भाग न लेने के चलते 11 मार्च से शुरू होने वाली जीएसएम स्पेक्ट्रम की दिल्ली, मुंबई समेत 5 सर्किल में नीलामी रद्द हो गई है।

सीडीएमए स्पेक्ट्रम के 800 मेगाहर्ट्ज बैंड की नीलामी 11 मार्च को होगी। नीलामी में सिर्फ एक प्लेयर के भाग लेने के चलते नीलामी एक राउंड में ही खत्म हो जाएगी। और स्पेक्ट्रम बेस प्राइस पर बिकेगा। एमटीएस ब्रैंड के तहत सीडीएमए प्लेटफॉर्म पर सर्विस देने वाली सिस्टमा श्याम ने 11 सर्किल में स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए अर्जी दी है। कंपनी को इसके लिए 5,623 करोड़ रुपये देने होंगे।

जाहिर है कंपनियों की नीलामी में दिलचस्पी न होने से अब सरकार आपना 40,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाएगी। नीलामी के दूसरी बार फेल होने के बाद सरकार क्या फिर से इन सर्किल में स्पेक्ट्रम नीलामी पर रखेगी। इसका फैसला जल्द ईजीओएम करेगी। लेकिन कंपनियों का कहना है कि स्पेक्ट्रम का दाम वाजिब नहीं है यहां तक हाल में ब्रिटेन, जर्मनी जैसे विकसित देशों में हुई 4जी नीलामी से भी कहीं ज्यादा है।

जानकारों का कहना है कि ये कंपनियों की साठगांठ भी हो सकती है। क्योंकि नीलामी के फेल होने से उनके लिए दाम कम कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाना आसान होगा। कंपनियां चाहती हैं कि उनके लाइसेंस की मियाद बढ़ जाए ताकि रिफार्मिंग के जरिए उनके पास मौजूद कीमती स्पेक्ट्रम वापिस नहीं लिया जाए।

900 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की रिफार्मिंग पर टेलिकॉम विभाग को 7 मार्च तक फैसला लेना है। इसी बीच सरकार स्पेक्ट्रम की तीसरे राउंड की नीलामी की तैयारी में जुट गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सरकार को 20 सर्किल में बचे सारे स्पेक्ट्रम की नीलामी करनी है।

भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्यूलर में से किसी ने भी नीलामी में भाग नहीं लिया। जबकि इन कंपनियों के दिल्ली, मुंबई और कोलकता लाइसेंस अगले साल नवंबर में खत्म हो रहे हैं। इन कंपनियों के पास 900 मेगाहर्ट्ज बैंड मौजूद है जिसकी कीमत 1800 मेगाहर्ट्ज से दोगुनी है। 900 मेगाहर्ट्ज की सिग्नल कवरेज दूसरे स्पेक्ट्रम के मुकाबले बेहतर है।

भारती एयरटेल और वोडाफोन ने दिल्ली हाईकोर्ट में 900 मेगाहर्ट्ज नीलामी के खिलाफ याचिका दायर की हुई है। इन कंपनियों का कहना है कि उनके लाइसेंस शर्तों के मुताबिक लाइसेंस की समयसीमा 10 साल तक बढ़नी चाहिए। कोर्ट ने सरकार से इस पर जवाब मांगा है।

वीडियो देखें


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: CDMA, Spectrum auction, Telecom ministry



पिछली खबर
जल्द मिलेगा किंगफिशर को कर्ज वसूली का नोटिस
अगली खबर
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 82 अंक चढ़कर खुला

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

सीट के हिसाब से पैसा वसूलने पर एयरलाइंस को फटकार

हर सीट पर प्रीमियम वसूलने की एयरलाइंस की हरकतों से विमानन मंत्रालय नाराज है। अब विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस को चेतावनी दी है कि वो किराए में कमी करने और खास सीटों के पूरे डिटेल बताएं। 15:37 PM, May 18, 2013

बिल गेट्स एक बार फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बिल गेट्स के पास 72 अरब डॉलर की संपत्ति है। 12:46 PM, May 18, 2013

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन सेंसेक्स 39 अंक ऊपर

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 38.79 अंकों की तेजी के साथ 20,286.12 पर बंद हुआ। 18:20 PM, May 17, 2013

शेयर बाजार में मामूली तेजी, सेंसेक्स 10 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.89 अंकों की तेजी के साथ 20,258.22 पर खुला। 09:42 AM, May 17, 2013

शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 34 अंक चढ़कर बंद

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 34.37 अंकों की तेजी के साथ 20,247.33 पर बंद हुआ। 17:05 PM, May 16, 2013

एस्सर जुलाई से बाजार में उतारेगा अपना नया टैबलेट

कंप्यूटर के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी एस्सर इंडिया आगामी एक जुलाई से अपना नया टैबलेट बाजार में उतारेगा। 14:29 PM, May 16, 2013

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 72 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 72.68 अंकों की तेजी के साथ 20,285.64 पर खुला। 10:12 AM, May 16, 2013

सेंसेक्स तकरीबन 500 अंक चढ़ा, पहुंचा 20 हजार के पार

बाजार में जोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है और बाजार 2.5 फीसदी उछले हैं। दोपहर 2:30 बजे सेंसेक्स 477 अंक चढ़कर 20199 और निफ्टी 146 अंक चढ़कर 6142 के स्तर पर हैं। 15:17 PM, May 15, 2013

अप्रैल में नए GSM मोबाइल ग्राहकों की संख्या घटी

इस साल अप्रैल महीने के दौरान भारत में नए जीएसएम मोबाइल ग्राहकों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। 13:05 PM, May 15, 2013

किंगफिशर एयरलाइन्स के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट ऑपरेटर एएआई ने किंगफिशर एयरलाइन्स के खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट में क्रिमिनल केस दर्ज कराया है। एएआई के मुताबिक किंगफिशर एयरलाइन्स पर उसका 300 करोड़ रुपये बकाया है। 10:20 AM, May 15, 2013
IBN7