नई दिल्ली। हैदराबाद ब्लास्ट मामले में गृह मंत्रालय को शुरुआती रिपोर्ट सौंप दी गई है। शुरुआती रिपोर्ट में जांच एजेंसियों ने धमाके में किसी नए आतंकी गुट के शामिल होने का शक जाहिर किया है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक नए आतंकियों के गुट के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की वजह से ही उसे नहीं टाला जा सका। इस बीच हैदराबाद ब्लास्ट की सीसीटीवी फुटेज की क्वालिटी सुधारने के लिए उसे मुंबई भेजा गया है। वहीं हैदराबाद धमाके के बाद एनसीटीसी की मुहिम ने फिर जोर पकड़ा है। जल्द ही इसे सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति में लाया जा सकता है।
सूत्रों की मानें तो सरकार उन दो विवादितों पहलुओं को हटाने पर राजी हो गई है जिन पर कई राज्य सरकारों ने ऐतराज जताया था। एनसीटीसी को अब आईबी से अलग रखा जाएगा और बगैर राज्यों की मंजूरी लिए किसी की गिरफ्तारी नहीं होगी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Hyderabad Bomb Blast, Homeministry, Sushil Kumar Shinde, Militant, New Group








कमेंट्स
0