IBN7 IBN7

जानें: रेल बजट से जुड़ी वो 10 बातें जो हैं बिल्‍कुल नई!

Posted on Feb 27, 2013 at 10:16am IST | Updated Feb 27, 2013 at 02:59pm IST

नई दिल्ली। कांग्रेस के किसी रेल मंत्री ने 18 साल के लंबे अंतराल के बाद आज रेल बजट पेश किया। चार महीने पहले पद संभालने वाले पवन बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में जब बजट पेश किया तो उनसे बहुत ज्‍यादा उम्‍मीदें नहीं थीं। इसके पीछे कई कारण हैं, जैसे रेल पर राजनीति, बंसल का छोटा कार्यकाल, अगले साल चुनाव, कठिन फैसले न ले पाने की कमी, राजनीतिक इच्‍छाशक्‍ति आदि, लेकिन फिर भी पवन बंसल ने अपने बजट में कुछ नई चीजों को पेश किया है। आइये जानते हैं कि ये कौन सी घोषणाएं हैं और इनसे क्‍या लाभ होगा।

1-ट्रेन में वाई-फाई

जानें: रेल बजट से जुड़ी वो 10 बातें जो हैं बिल्‍कुल नई!

तकनीक के इस युग में भारतीय रेल काफी पिछड़ी हुई है। ऐसे में रेल मंत्री की ओर से की गई कुछ घोषणाएं नई शुरुआती करती दिखती हैं। इनमें से एक है ट्रेन में वाई-फाई की सुविधा।

2-मोबाइल से ई टिकटिंग

3-रेल बजट में ई टिकटिंग पर विशेष घोषणाएं की गई हैं। इनमें से एक है मोबाइल से टिकट बुक कराने की सुविधा। इसके अलावा पवन बंसल ने साल के अंत तक ई टिकटिंग को सुगम बनाने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट को भी पूरी तरह से अपग्रेड करने का ऐलान किया है। रेल बजट में 23 घंटे तक ई टिकट बुक कराने की बात भी कही गई है।

4-सुपर प्रीमियम कोच ‘अनुभूति’

रेल मंत्री ने संपन्‍न वर्ग के यात्रियों को जबर्दस्‍त सुविधाएं देने के लिए कुछ ट्रेनों में ‘अनुभूति’नाम के कोच की शुरुआत करने की भी घोषणा की है। ये अपनी तरह की नई घोषणा है। इससे रेलवे को आर्थिक लाभ भी होगा।

5-104 धार्मिक स्‍थलों को एक दूसरे से जोड़ना

रेल मंत्री ने धार्मिक स्‍थलों को जोड़ने की घोषणा की है। यह एक नई कोशिश लगती है। इसके तहत कालका-साईं नगर शिरडी एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) वाया हज़रत निजामद्दीनु, भोपाल, इटारसी तक जाएगी। रेलवे ऐसे 104 धार्मिक स्‍थलों को चुनेगी और उन्‍हें आपस में जोड़ेगी।

6-सामरिक महत्‍व वाली ट्रेन

रेल मंत्री पवन बंसल ने अरुणा प्रदेश समेत नॉर्थ-ईस्‍ट को शेष भारत के साथ जोड़ने की घोषणा की है। इसके अलावा कश्‍मीर में रेल नेटवर्क को और मजबूत करने की बात उन्‍होंने की है। ये दोनों बातें लंबे समय से नजरअंदाज की जा रही थीं।

7-रेलवे रिसर्च पर चेयर स्‍थापित करना, 5 फैलोशिप रेलवे रिसर्च पर

रेल मंत्री ने अपने बजट में रेलवे रिसर्च के लिए चेयर स्‍थापित करने का ऐलान किया है। इसके अलावा रिसर्च पर 5 फैलोशिप भी देने की घोषणा की गई। पवन बंसल ने सिकंदराबाद में भारतीय रेल वित्‍त प्रबंधन संस्‍थान की स्‍थापना करने का भी ऐलान किया है।

8-जम्‍मू में रेल और बस के लिए एक ही टिकट

जम्‍मू में रेल और बस के एक ही टिकट का ऐलान करके पवन बंसल ने एक नई शुरुआत की है। इससे यात्रियों को लाभ होगा और उनके समय की बचत भी होगी। ये प्रयोग सफल रहा तो पर्यटकों के लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है।

9-आजादी एक्‍सप्रेस

रेलमंत्री ने आजादी एक्‍सप्रेस चलाने की भी घोषणा की है। ये ट्रेन आजादी के इतिहास को युवाओं के सामने लाने के मकसद से चलाई जाएगी। इससे युवाओं को अपने देश का इतिहास समझने में काफी मदद मिलेगी।

10-हादसे रोकने पर जोर

रेल मंत्री ने हादसे रोकने के लिए टक्‍करोधी डिब्‍बों के निर्माण और सिगनल प्रणाली को अपडेट करने का वादा किया है। इसके लिए भी उन्‍होंने कई अहम घोषणाएं की हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Rail Budget 2013, Rail Minister, Pawan Bansal, Railway ministry



पिछली खबर
हैदराबाद ब्लास्ट में आतंकियों का नया गुट: रिपोर्ट
अगली खबर
क्या आपको मालूम हैं भारतीय रेलवे से जुड़ी ये बातें?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

2G कॉमेडी धमाल:जब अदालत में पहुंचे मशहूर डायरेक्टर

आईबीएन7 के खास कॉमेडी शो 2G में ओपी और नावेद ने फिर जमाया रंग। साथ ही बी जे पी ने भी महेश भट्ट के साथ जमकर मसखरी की। 22:30 PM, May 18, 2013

तीखी बात: देखें- श्रीनिवासन पर जमकर भड़के ललित मोदी

पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने आईपीएल में फिक्सिंग को लेकर मौजूदा कमिश्नर राजीव शुक्ला पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने बीसीसीआई को भी आडे हाथों लिया। 21:41 PM, May 18, 2013

मुद्दा: क्या आईपीएल ने क्रिकेट को बना दिया है तमाशा?

राजीव शुक्ला और श्रीनिवासन ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है। लेकिन सवाल है कि क्या एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीयू को ईमानदारी से करने दिया जाएगा, इनका सवाल अभी तक नहीं मिला है। 21:00 PM, May 18, 2013

श्रीशांत का फोन और लैपटॉप जब्त, अब खुलेंगे कई राज!

मुंबई पुलिस ने भारतीय तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीशांत और उनके रिश्तेदार सटोरिए जीजू जनार्दन का मोबाइल, आईफोन, लैपटॉप, डाटा कार्ड और दूसरी व्यक्तिगत चीजें जब्त कर लीं। 19:24 PM, May 18, 2013

क्रिकेटरों-बुकीज के पीछे जासूसों की तरह लगी थी पुलिस

आईपीएल में फिक्सिंग से जुड़े नए नए खुलासे हो रहे हैं। किस तरह और कहां सट्टेबाजों-खिलाड़ियों में मुलाकात हुई, कहां ये लोग ठहरे, ऐसे कई खुलासे धीरे-धीरे हो रहे हैं। 17:57 PM, May 18, 2013

तीनों खिलाड़ियों को आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

आईपीएल फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार खिलाड़ियों से अब आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। अभी तक तीनों खिलाड़ियों से अलग-अलग पूछताछ की गई है। ये पूछताछ आज देर रात तक चलेगी। 11:49 AM, May 18, 2013

पढ़ें: कैसे किया दिल्ली पुलिस ने स्पॉट फिक्सिंग का खुलासा

आखिर दिल्ली पुलिस ने इतने बड़े स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा कैसे किया। दरअसल पिछले साल दिसंबर में दिल्ली पुलिस ने एक फोन कॉल इंटरसेप्ट किया। 09:05 AM, May 18, 2013

सीबीआई के दामन पर फिर लगा दाग, घूस लेते SP गिरफ़्तार

कोयला घोटाले की जांच को लेकर कोर्ट में फटकार सुन रही सीबीआई की मुश्किलें और बढ़ गई है। इस घोटाले की जांच से जुड़े एसपी विवेक दत्त और इंस्पेक्टर राजेश को रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। 08:10 AM, May 18, 2013
IBN7