IBN7 IBN7

अब भी कम नहीं हुआ है महाकुंभ पहुंचने वालों का जोश

Posted on Feb 27, 2013 at 11:40am IST | Updated Feb 27, 2013 at 02:57pm IST

लखनऊ। इलाहाबाद में चल रहा महाकुंभ मेला लगभग अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है, लेकिन आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का जोश और उत्साह कम नहीं हुआ है। लोग भारी संख्या में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।

संगम तट के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु सुबह से स्नान कर रहे हैं। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहेगा। मेला प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार को तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने की उम्मीद जताई है।

अब भी कम नहीं हुआ है महाकुंभ पहुंचने वालों का जोश
स्नान के बाद श्रद्धालु विभिन्न पंडालों में चल रहे भंडारे का प्रसाद ग्रहण करके मेला घूमने का आनंद उठा रहे हैं। मेले में कई स्थानों पर दोपहर से राम कथा, कृष्ण कथा, श्रीमदभागवत महापुराण और धार्मिक प्रवचन होते हैं, जिसमें श्रद्धालु शिरकत करके भक्ति रस लेते हैं।

महाकुंभ मेले की रौनक कहे जाने वाले नागा साधु मौनी अमावस्या से शाही स्नान के बाद यहां से प्रस्थान कर चुके हैं। ऐसे में अब महाकुंभ मेले में स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को नागा साधुओं के दर्शन नहीं रहे हैं।

मेले में सुरक्षा के प्रबंध पहले की तरह चाक चौबंद हैं। हर प्रवेश द्वार पर अर्धसैनिक बलों के साथ राज्य पुलिस के जवान जांच के बाद ही लोगों को मेले में प्रवेश करने देते हैं। सीसीटीवी से कोने-कोने में निगाह रखी जा रही है।

मकर संक्रांति से शुरू हुए प्रयाग महाकुंभ के पांच शाही स्नान बीत चुके हैं और अब आखिरी शाही स्नान महाशिवरात्रि को होना है। उसी दिन मेले का समापन हो जाएगा। अब तक सात करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: India, Mahakumbh, Kumbh, Festival, Hindu Festival



पिछली खबर
महाकुंभ में बिछड़ने से बचने के लिए अनोखे तरीके
अगली खबर
पढ़ें: 28 फरवरी- क्या कहती है आपकी राशि

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

एस्ट्रो में ये भी

Photogallery
ख्वाजा का 801वां उर्स
17:45 PM, May 20, 2013
Photogallery
रामनवमी के रंग
14:36 PM, Apr 20, 2013
Photogallery
कुंभ, हादसा और दर्द
08:08 AM, Feb 11, 2013

देखें: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना

अनंत चतुदर्शी के मौके पर मुंबई समेत पूरे देशे में लाखों गणपति को नम आंखों से विदाई दी जा रही है। 12:09 PM, Sep 29, 2012

चंद्रमा है नाराज...तबाही की महापूर्णिमा कल!

19 मार्च 2011 आने में महज कुछ घंटे बाकी हैं। लेकिन आने वाले इस दिन को लेकर कई तरह के कयास और अंदेशे लगाए जा रहे हैं। शनिवार को महाविनाश या महातबाही की रात भी कहा जा रहा है। 09:05 AM, Mar 18, 2011
IBN7