IBN7 IBN7

गूगल अकाउंट के जरिए दूसरी साइटों पर साइन इन संभव

Posted on Feb 27, 2013 at 11:56am IST | Updated Feb 27, 2013 at 02:50pm IST

सैन फ्रांसिस्को। इंटरनेट कंपनी गूगल अब सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक को टक्कर देने की दिशा मे एक और कदम आगे बढाते हुए एक नई सुविधा शुरू करने जा रही है जिसके जरिए गूगल प्लस खाता रखने वाले उपभोक्ता तमाम दूसरी वेबसाइटों और स्मार्टफोन एप्लीकेशन पर इसके जरिए आसानी से रजिस्टर कर पाएंगे।

गूगल ने मंगलवार को एक बयान जारी करके इस बारे में जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि उसने दूसरी वेबसाइटों और मोबाइल एप्लीकेशन्स बनाने वाली कंपनियो को गूगल खाते के जरिए साइन इन सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रोत्साहित करना शुरू किया है। फिंलहाल ब्रिटेन और अमेरिका के लोकप्रिय अखबारों द गार्जियन और यूएसए टुडे शॉपिंग वेबसाइट ‘फेंसी’ फिंटनेस से जुड़ी जानकारियां रखने वाली वेबसाइट ‘फिंटबिट’ ने गूगल प्लस खाते के जरिए साइन इन करने की सुविधा उपलब्ध करानी शुरू कर दी है।

गूगल अकाउंट के जरिए दूसरी साइटों पर साइन इन संभव

गूगल ने बताया है कि वह इस नई तकनीक के जरिए अपने उपभोक्ताओं द्वारा इस्तेमाल में लाई जाने वाली वेबसाइटों और दूसरी सेवाओं के बारे में कहीं अच्छी तरह से आंकड़े जमा कर पाएगी। फेसबुक ने साल 2008 में अपने उपभोक्ताओं की जानकारियां इकटठा करने के इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके जरिए उपभोक्ता अपने फेसबुक खाते का ही इस्तेमाल करके दूसरी वेबसाइटों पर नया खाता बना सकते थे और उन साइटों पर उपभोक्ता की गतिविधियों की जानकारी फेसबुक के पास पहुंच जाती थी।

गूगल ने भी साल 2011 मे फेसबुक की तर्ज पर अपनी नई सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट गूगल प्लस की शुरुआत की थी। कंपनी की ईमेल सेवा ‘जीमेल’ पर खाता बनाने के साथ ही उपभोक्ताओं के पास गूगल प्लस पर खाता बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रहती है। फेसबुक के साथ जहां इस वक्त दुनिया के एक अरब लोग जुड़े हुए हैं वहीं गूगल प्लस के उपभोक्ताओ की संख्या महज 10 करोड़ है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Google, Google plus, Website, Facebook



पिछली खबर
एचटीसी वन से मेगापिक्सेल वॉर में मचा धमाल
अगली खबर
गूगल से ही लॉग इन हो जाएंगी दूसरी वेबसाइट्स

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
शेवरले की नई ‘एंजॉय’
07:46 AM, May 20, 2013
Photogallery
मर्सिडीज की नई मिनी SUV
08:01 AM, May 09, 2013

इंटरनेट पर पर्सनल इंफोर्मेशन शेयर करने से पहले इसे पढ़ें

सोशल साइट्स के बढ़ते चलन और कामकाज में ऑनलाइन होने की आवश्यकता के चलते इन्टरनेट की साइट्स पर व्यक्गित डेटा फीड कर देने से साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। 21:08 PM, Aug 14, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012
IBN7