साबरकांठा। गुजरात के साबरकांठा में एक महिला और उसकी बच्ची के 21 टुकड़े करने वाले हत्यारे को पुलिस ने पकड़ लिया है। हत्यारा और कोई नहीं बल्कि महिला का पति ही है।
महिला का पति गुजरात पुलिस का जवान भी है। बताया जा रहा है कि महिला आरोपी की दूसरी पत्नी थी और उसने आरोपी को पहली पत्नी के पास जाने से रोका था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

आरोपी पर इतनी हैवानियत सवार थी कि कि उसने महिला के साथ-साथ उसकी बच्ची की भी हत्या कर दी और लाश के 21 टुकड़े कर दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Sabarkantha, Gujarat, Wife, Daughter, Arrest, Murder, Police








कमेंट्स
0