IBN7 IBN7

मंदी से उबर रही है इकॉनमी, घटेगी महंगाई- बढ़ेगी जीडीपी

Posted on Feb 27, 2013 at 12:52pm IST | Updated Feb 27, 2013 at 01:29pm IST

नई दिल्ली। देश के वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने आम बजट से ठीक एक दिन पहले आज देश का इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश किया। सर्वे में वर्तमान वित्तीय साल में आम बजट कैसा होगा, इसकी झलक देखने को मिली। मुख्य आर्थिक सलाहकार रघुराम राजन की अगुवाई में अर्थशास्त्रियों की एक टीम की तैयार सर्वे रिपोर्ट में घरेलू और वैश्विक कारकों के प्रभाव को दूर करने और आर्थिक सुधारों में तेजी लाने की वकालत की गई है।

आर्थिक सर्वे के मुताबिक अगले साल सरकार को अर्थव्यवस्था में मजबूती लौटने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2014 में जीडीपी दर 6.1-6.7 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं वित्त वर्ष 2013 में जीडीपी ग्रोथ 5 फीसदी रह सकती है।

मंदी से उबर रही है इकॉनमी, घटेगी महंगाई- बढ़ेगी जीडीपी
मार्च महीने में महंगाई दर घटकर 6.2-6.6 फीसदी रहने का अनुमान है। महंगाई दर में गिरावट के चलते ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश होगी। वैश्विक कीमतों में गिरावट और आरबीआई के कदमों के चलते महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि आने वाले दिनों में अमीर देशों में ब्याज दरों में कटौती से महंगाई बढ़ सकती है।

देश में आर्थिक मंदी खत्म होने के करीब है और अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत हैं। मंदी से मुकाबले के लिए आर्थिक सुधार तेज करने की जरूरत है। हालांकि वित्तीय और व्यापार घाटे का बढ़ना चिंता का विषय है। लिहाजा वैश्विक स्थिति को देखते हुए डीजल और एलपीजी के दाम बढ़ाना जरूरी होगा।

डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई में बढ़ोतरी होने की आशंका है। लेकिन निर्यात में जल्द सुधार आने की संभावना कम है। व्यापार घाटा कम करने के लिए सोने का आयात घटाने की जरूरत है। वहीं फूड सिक्योरिटी बिल से सब्सिडी बढ़ने का खतरा है। सब्सिडी खर्च को काबू में लाने पर जोर दिया जाएगा।

वित्त वर्ष 2013 में टैक्स वसूली बजटीय लक्ष्य से काफी कम रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2014 में आईआईपी ग्रोथ में सुधार की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2013 में सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 6.6 फीसदी रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 में वित्तीय घाटा 4.8 फीसदी और व्यापार घाटा 4.6 फीसदी रह सकता है। वित्त वर्ष 2013 में वित्तीय घाटे में 0.2 फीसदी की कमी आने की उम्मीद है।

उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश बढ़ाना बड़ी चुनौती बन गया है। निवेश की कमी के कारण औद्योगिक रफ्तार कमजोर हो गई है। वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था में दबाव देखने को मिल रहा है।

फाइनेंशियल सेक्टर पर छोटी अवधि और लंबी अवधि के कारकों के चलते दबाव देखने को मिल रहा है। जोखिम से बचने के लिए निवेशक शेयर बाजार में पैसे लगाने से बच रहे हैं। जीडीपी ग्रोथ बढ़ने से बैंकों के एनपीए कम होंगे।

आर्थिक समीक्षा देश की अर्थव्यवस्था का आधिकारिक आंकलन है। इसे वित्तमंत्री द्वारा आम बजट से पहले संसद के पटल पर रखा जाता है। इसमें सरकार को विभिन्न आर्थिक समस्याओं से निपटने के उपाय सुझाए गए होते हैं और इन उपायों पर सख्त फैसला सरकार पर छोड़ दिया जाता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: GDP, Economy Survey, P Chidambram, Finence Minister



पिछली खबर
क्या आपको मालूम हैं भारतीय रेलवे से जुड़ी ये बातें?
अगली खबर
पढ़ें:सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण से जुड़ी प्रमुख बातें!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

श्रीशांत के अरेस्ट होते ही विंदू ने नष्ट कर दिए कई सबूत

कोर्ट ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए विंदू दारा सिंह, अल्पेश पटेल और प्रेम तनेजा को 28 मई तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 18:22 PM, May 24, 2013

देखें: फॉरेस्ट गार्ड्स पर कैसे टूटा पब्लिक का गुस्सा!

इस दौरान ग्रामीणों ने वनरक्षकों की 2 राइफलें भी छीन लीं लेकिन बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने राइफलें लौटा दीं। 16:56 PM, May 24, 2013

अखबार बेचकर की पढ़ाई, IIM कोलकाता में दाखिला

सफलता किसी की नाम या वर्ग विशेष की मोहताज नहीं होती। 23 वर्षीय अखबार बेचने वाला एक लड़का अपनी मेहनत और लगन के दम पर आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला ले चुका है। 16:26 PM, May 24, 2013

अगर मयप्पन अरेस्ट हुए तो जाएगी श्रीनिवासन की कुर्सी!

अगर मयप्पन को फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तो श्रीनिवासन को अपना पद छोड़ना पड़ सकता है। बीसीसीआई में इस बात पर भी मंथन हो रहा है कि आखिर उनकी कुर्सी कौन संभालेगा। 14:07 PM, May 24, 2013

मयप्पन के पास अब बस कुछ ही घंटे, पेश नहीं हुए तो...

मुंबई पुलिस ने बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के CEO मयप्पन को पूछताछ के लिए और वक्त देने से इनकार कर दिया है। 12:52 PM, May 24, 2013

जम्मू-कश्मीर: सेना-आतंकवादियों में मुठभेड़, 3 जवान शहीद

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के हमले में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र को सील कर दिया गया है। 11:35 AM, May 24, 2013

सहारा के बाद IPL की स्पॉन्सरशिप से हट सकती है पेप्सी!

आईपीएल-6 को लगातार झटके लगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, सहारा के आईपीएल से अपनी भागीदारी वापस लेने के बाद अब मेन स्पॉन्सर पेप्सी स्पॉन्सरशिप वापस लेने की सोच रहा है। 10:09 AM, May 24, 2013

एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे कर होश उड़ा रहा है विंदू

अब तक विंदू ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इसी के कारण चेन्नई टीम के सीईओ को बीसीसीआई के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन मुश्किल में हैं। 09:42 AM, May 24, 2013
IBN7