नई दिल्ली। केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा तीरथ ने आज कहा कि हम बच्चों को दिल के करीब रखना चाहते है क्योंकि देश का हर बच्चा भविष्य में अच्छा नागरिक बने और इसलिए हम बाल अपराधियों की उम्र 18 साल से घटाना नहीं चाहते हैं।
तीरथ ने राज्यसभा मे प्रश्नकाल के दौरान किशोर न्याय कानून मे बदलाव के बारे मे पूछे गए पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह जानकारी दी। गौरतलब है कि राजधानी में एक चलती बस में 16 दिसंबर को एक पैरामेडिकल छात्रा के साथ बर्बर बलात्कार की घटना के बाद देश में यह बहस छिड़ गई कि क्या बाल अपराध की उम्र 18 साल से कम कर दी जाए क्योंकि पीड़िता के साथ हुए बलात्कार अभियुक्तों में एक अभियुक्त 17 साल पांच महीने का था।
तीरथ ने कहा कि चार जनवरी को राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशको की बैठक में बाल अपराधियों की उम्र 18 साल से कम करने का सुझाव आया था, पर वर्मा समिति ने अपनी रिपोर्ट में इस सुझाव को खारिज कर दिया।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Delhi gangrape, Krishna tirath, Juvenile Delinquency








कमेंट्स
0