IBN7 IBN7

खेल संघ ने जला दिया सचिन-कांबली का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Posted on Feb 27, 2013 at 02:22pm IST | Updated Feb 27, 2013 at 02:45pm IST

मुंबई। 24 फरवरी 1988 को सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने मुबंई के शारदा आश्रम स्कूल की ओर से खेलते हुए हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में सेंट जेवियर के खिलाफ 664 रनों की विशाल नाबाद साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया था। 25 साल बाद मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एमएसएसए) ने इस स्कोरशीट को जला डाला।

एमएसएसए के एक अधिकारी के अनुसार, यह स्कोरशीट खेलों के अन्य रिकॉर्ड के साथ रखी गई थी। हम और रिकॉर्ड स्टोर नहीं कर सकते थे सो उनके साथ वो स्कोरशीट भी जला दी गई। हम 25 साल पुरानी फाइल्स को स्टोर नहीं कर सकते। साथ ही यह स्कोरशीट किसी अन्य स्कोरशीट की तरह ही थी।

खेल संघ ने जला दिया सचिन-कांबली का वर्ल्ड रिकॉर्ड

मालूम हो कि 1988 में मुंबई के गाइल्स शील्ड टूर्नामेंट में तेंदुलकर और कांबली ने यह रिकॉर्ड बनाया था। इसमें सचिन 329 और कांबली 349 पर नाबाद थे। इस रिकॉर्ड की खास बात है कि सचिन तेंदुलकर और कांबली को यह रिकॉर्ड बनाने में तीन दिन लगे थे।

664 रन का स्कोर वर्ल्ड रिकॉर्ड था। हालांकि बाद में यह रिकॉर्ड टूट गया था। इसे तोड़ा था बी मनोज और मोहम्मद शहनबाज तुंबी की जोड़ी ने। 2006-07 में सेंट पीटर्स हाई स्कूल की ओर से खेलते हुए इस जोड़ी ने 721 रन बनाए थे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Sachin tendulkar, Vinod kambli, Record, Mssa, Cricket



पिछली खबर
भारत-ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें हैदराबाद पहुंचीं
अगली खबर
छोटे कद के सचिन के अंदर बसता है एक शेर: हेडन

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
IBN7