IBN7 IBN7

जवान ने शताब्दी एक्सप्रेस से महिला को नीचे फेंका, मौत

Posted on Feb 27, 2013 at 02:43pm IST | Updated Feb 27, 2013 at 02:53pm IST

लखनऊ। रेल बजट में यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल मंत्री पवन बंसल ने कई ऐलान किए लेकिन एक दिन बाद ही रेल में घटी एक वारदात उनके तमाम दावों को धोती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में चलती ट्रेन से एक महिला को नीचे फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि एक महिला गलती से शताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ गई। आरोप है कि उसके बाद ट्रेन में ड्यूटी पर मौजूद एक जवान ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे डाला। महिला नीचे गिर गई और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस बात की भनक लगते ही रेलवे पुलिस ने आनन-फानन में महिला का शव रेलवे ट्रैक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जवान ने शताब्दी एक्सप्रेस से महिला को नीचे फेंका, मौत

पुलिस इस घटना की बिल्कुल अलग कहानी बता रही है। उसके मुताबिक राजेश्वर त्यागी अपनी पत्नी संतोष देवी के साथ सहारनपुर जा रहे थे। इनके पास एक्सप्रेस गाड़ी का टिकट था। शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। जैसे ही गाड़ी चली तो ये लोग दौड़े और जिससे महिला नीचे गिर गई और दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।

वहीं मृतक महिला के पति राजेश्वर त्यागी का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि जिस ट्रेन में चढ़ रहे हैं उस ट्रेन के लिए ये टिकट मान्य नहीं है। उनका आरोप है कि रेलवे पुलिस के जवान ने उनकी पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया और वो ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Shatabdi Express, GRP, Accident, Platform



पिछली खबर
अमेरिकी रक्षा मंत्री के भारत विरोधी बयान पर बवाल
अगली खबर
देश में साइबर सुरक्षा नीति जल्द: कपिल सिब्बल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

देखें: कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सलियों का हमला

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने बड़ा हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक हमले में छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी के बड़े नेता महेंद्र कर्मा की हत्या कर दी गई है। 22:35 PM, May 25, 2013
Photogallery
नक्सलियों का हमला
22:30 PM, May 25, 2013

नक्सली हमले में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा सहित 12 की मौत

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने बड़ा हमला कर दिया। हमले में छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी के बड़े नेता महेंद्र कर्मा की मौत हो गई है। गृह मंत्रालय के अनुसार इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है। 20:59 PM, May 25, 2013

सट्टेबाज याहिया का देशी-विदेशी खिलाड़ियों से था संपर्क

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के बीच की कड़ी मोहम्मद याहिया कुछ और विदेशी क्रिकेटर के संपर्क में था। 20:07 PM, May 25, 2013

इस्तीफे के लिए श्रीनिवासन को समझाएंगे जगमोहन डालमिया

कोलकाता में ताज बंगाल होटल में आयोजित डिनर पार्टी में पूर्व बीसीसीआई चीफ जगमोहन डालमिया बीसीसीआई प्रमुख श्रीनिवासन को साफ शब्दों मे बताएंगे कि बोर्ड की इज्जत बनाए रखने के लिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 19:08 PM, May 25, 2013

खेलों में फिक्सिंग, सट्टेबाजी रोकने को बनेगा कानून: सिब्बल

कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि फिक्सिंग और सट्टेबाजी रोकने के लिए अलग से कानून लाया जाएगा। इस कानून के दायरे में कंपनियां, खिलाड़ी और सट्टेबाज भी होंगे। नया कानून सिर्फ क्रिकेट पर ही नहीं बल्कि सभी खेलों पर लागू होगा। 17:11 PM, May 25, 2013

दिल्ली पुलिस के निशाने पर है एक और IPL टीम, 4 खिलाड़ी

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस अगले 24 घंटे में बड़ा खुलासा करने वाली है। ये दावा खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने किया है। 16:36 PM, May 25, 2013

कोर्ट ने मयप्पन को 29 मई तक की पुलिस रिमांड में भेजा

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसे बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को मुंबई को एक अदालत ने 29 मई तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मयप्पन की सात दिन की रिमांड मांगी थी। 15:37 PM, May 25, 2013

दामाद गिरफ्तार, श्रीनिवासन कुर्सी छोड़ने को नहीं तैयार

फिक्सिंग विवाद में फंसे मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद श्रीनिवासन पर इस्तीफे के लिए दबाव डाला जा रहा हैं। लेकिन श्रीनिवासन ने साफ कहा है कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा, मैने कोई गलत काम नहीं किया। 11:24 AM, May 25, 2013
IBN7