कीव। यूरो-2012 के मेजबान देश यूक्रेन ने एक बार फिर इस प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करने का फैसला किया है। यूक्रेन 2020 के संस्करण की मेजबानी चाहता है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 13 देशों के 13 स्टेडियमों में होगा। बीते हफ्ते यूरोपीयन फुटबाल की सर्वोच्च संस्था यूईएएफए ने इस बात की घोषणा की थी।
यूईएएफए ने यह फैसला किसी एक देश पर मेजबानी को लेकर पड़ने वाले आर्थिक दबाव को कम करने के लिए किया है। अब जबकि यूक्रेन ने मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करने का फैसला किया है यूईएएफए के प्रमुख माइकल प्लातिनी ने कहा है कि एक देश ग्रुप मैचों के अतिरिक्त नॉकआउट मैचों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश कर सकता है।

इसके अलावा अगर कोई इन मैचों की मेजबानी नहीं चाहता तो वह केवल सेमीफाइनल और फाइनल मैचों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश कर सकता है। जून, 2012 में यूक्रेन और पोलैंड ने साथ मिलकर इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था, जहां स्पेन चैंपियन रहा था।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Kiw, Ukraine, Football, Bid, Host, Euro Cup 2020








कमेंट्स
0