IBN7 IBN7

नौटंकी सभी लोग करते हैं: आयुष्मान खुराना

Posted on Feb 27, 2013 at 04:30pm IST | Updated Feb 27, 2013 at 04:40pm IST

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'नौटंकी साला' एक अनोखी फिल्म है क्योंकि इसकी कहानी नाटक की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है और इस विषय पर अब तक फिल्म नहीं बनी है। 28 साल के खुराना ने मंगलवार को फिल्म के संगीत लांच पर कहा कि यह 'विकी डोनर' की तरह ही अनोखी और नई है। फिल्म में हम थिएटर की बात कर रहे हैं, अब तक किसी फिल्म ने थिएटर को गंभीरता से नहीं लिया है लेकिन हमने इसे गंभीरता से लिया है और इसकी शूटिंग भी थिएटर में ही की है।

आयुष्मान का मानना है कि नौटंकी सब लोग करते हैं। वह कहते हैं कि मुझे लगता है कि नौटंकी एक ऐसी चीज है जो हर कोई करता है और अगर हम नौटंकी नहीं करेंगे तो जीवन नीरस हो जाएगा। हम रोज ही कुछ न कुछ नाटक करते हैं या फिर अपने शिक्षकों, निर्देशकों या सह-कलाकारों से झूठ बोलते हैं। यह सब खेल का हिस्सा है। रोहन सिप्पी निर्देशित 'नौटंकी साला' में कुणाल रॉय कपूर, पूजा साल्वी और एवलिन शर्मा ने भी काम किया है। फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

नौटंकी सभी लोग करते हैं: आयुष्मान खुराना


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Mumbai, Film, Bollywood, Ayushmann Khurrana, Nautanki Saala



पिछली खबर
सलमान का कमिटमेंट, संतोष शुक्ला बनेंगे ‘मेंटल’ में विलेन
अगली खबर
देखें: इन हस्तियों की मानें तो वित्त मंत्री दबंग और डॉन हैं!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
ये क्या! एक जैसी ड्रेस
13:38 PM, May 19, 2013
Photogallery
छोटे शहरों की कहानी
14:53 PM, May 18, 2013
Photogallery
संकट में सर्कस!
17:15 PM, May 17, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7