श्रीनगर। जम्मू के किश्तवाड़ में तीन लोगों पर एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का आरोप है आरोपियों ने उनकी बच्ची को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया।
बताया जाता है कि वीडियो सार्वजनिक होने के बाद परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस के पास से निराशा हाथ लगने के बाद पीड़ित परिवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
इसके बाद अदालत ने पुलिस को तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: srinagar, gangrape, mms, video, police, court








कमेंट्स
0